अंत हुआ सस्पेंस आईपीएल के गलियारों में चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का पंजाब किंग्स के साथ सफर खत्म हो गया है और वह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पिता दर्शन सिंह ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है।
BCCI की औपचारिक मंजूरी का इंतजार रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अर्शदीप के ट्रेड को लेकर शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। हालांकि, इस सौदे को आधिकारिक रूप देने के लिए अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और BCCI की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
पिता बोले- पंजाब मेरी जन्मभूमि जैसा था अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने एक वरिष्ठ पत्रकार से बातचीत में भावुक होते हुए कहा, जिस जगह इंसान पैदा होता है, उससे उसे बहुत लगाव होता है। पंजाब किंग्स अर्शदीप के लिए वैसी ही नेटिव प्लेस थी। वहां से 8 साल का रिश्ता रहा है, इसलिए थोड़ा महसूस होना स्वाभाविक है।
क्यों खुश है अर्शदीप का परिवार? पिता ने आगे कहा, हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम का कॉम्बिनेशन देख रही है, उसी के तहत अर्शदीप को ट्रेड किया गया है। हम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वहां अर्शदीप को जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे पुराने साथी और कप्तान मिलेंगे, जो उसके करियर के लिए अच्छा है।
8 साल का शानदार सफर अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में पंजाब किंग्स के साथ ही की थी। पिछले 8 सालों में उन्होंने टीम के लिए एक मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट झटके हैं। उनकी गेंदबाजी में सटीकता ही उन्हें दुनिया के बेहतरीन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट में से एक बनाती है।
हार्दिक पांड्या पर अब भी चुप्पी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेड हार्दिक पांड्या के बदले किया गया है। हालांकि, अर्शदीप के पिता ने हार्दिक के नाम का जिक्र नहीं किया। फिलहाल, पूरा क्रिकेट जगत और फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अर्शदीप इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त हैं।
Arshdeep Singh’s father CONFIRMED the trade! 🔥
— Rohan💫 (@rohann__45) November 10, 2026
Every franchise wants team balance, so they traded him accordingly. We’re very happy with Mumbai Indians. He’ll reunite with his former captain and longtime teammates Bumrah and Suryakumar Yadav so we are very happy. [Vimal Kumar] pic.twitter.com/2hgwawI9i4
48 घंटे जेल में रहे तो होगी डीम्ड सस्पेंशन , सरकारी कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
UPEIDA टेंडर में मलाई का खेल! अखिलेश ने BJP सरकार को घेरा, बोले- ऊपर लड़ाई, अंदर बंदरबांट
अंगूठाछाप हो तुम... शक्ल से नफरत है : झांसी स्टेशन पर महिला TTE की बदसलूकी का वीडियो वायरल
दिवाली पर पटाखों का प्रदूषण और सोशल मीडिया का वार: ध्रुव राठी और नेहा बोरा ने उठाए कड़े सवाल
दिल्ली का AQI 500 पर क्यों थम जाता है? प्राइवेट ऐप्स के 1800 के दावे पर CPCB ने दी ये सफाई
दिल्ली में छठ पूजा पर सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानें क्या बंद रहेगा और कब होगा मुख्य अर्घ्य
गांदरबल में दर्दनाक हादसा: सड़क से फिसला पर्यटकों का टेम्पो ट्रैवलर, 8 लोग SKIMS रेफर
बांग्लादेश को दिल्ली बताकर फैला रहे झूठ: 150 चीनी इंफ्लूएंसर्स की हरकत पर मचा बवाल
आधी रात को खेतों में आग: पंजाब में पराली पर साजिश का दावा, AQI 1600 के पार
Belonging : सोनिया गांधी की आत्मकथा का बाजार में धमाका, क्या यह लव स्टोरी है या सियासी दांव?