झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक महिला TTE का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में TTE एक यात्री को न केवल अपमानित कर रही हैं, बल्कि उनके प्रति बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हुई भी सुनाई दे रही हैं।
क्या है पूरा मामला? लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ 6 नवंबर को कर्नाटक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। 8 नवंबर को जब ट्रेन झांसी पहुंची, तो महिला TTE ने उनसे टिकट मांगा। श्रवण का कहना है कि टिकट बैग में होने के कारण उसे ढूंढने में कुछ सेकंड की देरी हो गई, जिससे महिला TTE आगबबूला हो गईं।
टिकट मिलने के बाद भी नहीं रुका विवाद यात्री का आरोप है कि टिकट दिखाने के बावजूद TTE का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह उन्हें ऑफिस ले गईं और वहां मौजूद अन्य रेलवे स्टाफ के सामने उन्हें नीचा दिखाया। श्रवण ने तर्क दिया कि रेलवे सिस्टम में सीट और कोच नंबर से टिकट की पुष्टि की जा सकती है, लेकिन TTE ने उनकी एक न सुनी।
अंगूठाछाप और शक्ल से नफरत जैसी टिप्पणियां वायरल वीडियो में TTE का लहजा बेहद आपत्तिजनक है। वह यात्री को अंगूठाछाप कह रही हैं और धमकी भरे लहजे में कहती हैं, तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। अभी बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यात्री को स्टेशन से बाहर निकालने की भी धमकी दी, जबकि उनके पास आगे की यात्रा के लिए वैध टिकट था।
रेलवे ने शुरू की जांच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यात्री ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकारी सेवा से जुड़े इस कर्मचारी के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।
*उत्तर प्रदेश -
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 10, 2026
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी होने पर महिला TTE और यात्री के बीच विवाद हो गया।
लखनऊ निवासी श्रवण कुमार का आरोप है कि महिला TTE ने स्टाफ के सामने उन्हें अपमानित किया और कहा, तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है, अभी बिजी न होती तो… pic.twitter.com/r0tNLYAuOr
IND vs NZ: चौथे वनडे पर बारिश का साया या रोमांच की जंग? जानिए माउंट माउंगानुई का लेटेस्ट वेदर अपडेट
रेप और एक्सटॉर्शन के आरोपी TMC विधायक परेश राम दास कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
ईरान का पाताल प्रहार: पहाड़ों के नीचे बिछाया मिसाइलों का अभेद्य जाल
IPL 2027: आकाश चोपड़ा ने की कप्तानों की भविष्यवाणी, 5 टीमों में होगा बड़ा बदलाव!
Airtel का धमाकेदार ऑफर: क्या एक रिचार्ज पर दूसरा बिल्कुल मुफ्त?
जयपुर: तीन बच्चों के पिता मौलाना का प्रेम जाल , कोर्ट परिसर में लोगों ने सिखाया सबक
नागपुर के किसानों के आंगन में CM फडणवीस: दिवाली पर मिली सिंचाई कुओं और बोरवेल की सौगात
बॉलीवुड में बढ़ा खौफ: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी
BSNL का दिवाली धमाका: 2799 वाले रिचार्ज पर पूरे साल से ज्यादा की वैलिडिटी, जानें क्या है खास
फ्रांस के सुपरमार्केट पर ईरान का साइबर अटैक , पेरिस ने राजदूत को किया तलब और कड़े प्रतिबंधों का बिछाया जाल