पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेश राम दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैनिंग पश्चिम से विधायक परेश राम दास लंबे समय से फरार चल रहे थे। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा गया जब वह मुंबई भागने की फिराक में थे।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला विधायक परेश राम दास पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें रेप, रंगदारी (एक्सटॉर्शन), धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश शामिल हैं। उनके खिलाफ बारुईपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से जांच से बचकर भाग रहा था।
टिकट दिलाने के नाम पर दरिंदगी का आरोप पीड़ित महिला का आरोप है कि 2023 के पंचायत चुनाव से पहले विधायक ने उसके पति से टिकट दिलाने के बहाने 4 लाख रुपये मांगे थे। जब महिला पैसे देने विधायक के ओल्ड एज होम पहुंची, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
परिजनों पर बम से हमला पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने पहले प्राथमिकी (FIR) लिखने से मना कर दिया। विरोध जताने पर विधायक और उनके साथियों ने पीड़िता के घर पर बम से हमला भी किया था।
अदालत में होगी पेशी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद विधायक को बारुईपुर ले जाया गया है। उन्हें मंगलवार को दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि पूरे मामले की गहन जांच की जा सके।
TMC ने गिरफ्तारी को बताया दबाव की रणनीति इस गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता कुणाल घोष ने इसे पुलिस की दबाव बनाने वाली रणनीति (pressure tactics) करार दिया है। वहीं, राज्य में विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है।
अभिषेक बनर्जी के करीबी से पूछताछ के बाद छापेमारी उल्लेखनीय है कि हाल ही में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक पार्टी कार्यालय से 1 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। पुलिस का दावा है कि इस छापेमारी से मिले सुरागों ने भी पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#Breaking: TMC MLA from Canning West, Paresh Ram Das arrested from Kolkata airport while trying to evade investigation by flying to Mumbai. He is an accused in Canning PS Case No. 561/2026, registered under charges including rape, assault, cheating, criminal conspiracy and… pic.twitter.com/Fj8MI0GPjL
— Pooja Mehta (@pooja_news) November 9, 2026
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी की किस्मत बदली, पकड़े जाने के बाद गांव में ऐसे हुआ शादी का ड्रामा!
दिल्ली प्रदूषण: सौरभ भारद्वाज का दावा, दिवाली पर पराली का योगदान जीरो
पिक्चर अभी BAQI है : दिल्ली के प्रदूषण पर शशि थरूर का तीखा तंज, धौला कुआं को बताया धुआं कुआं
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, U19 एशिया कप में जड़ा शानदार शतक
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने मनाई दिवाली, भारतीय संस्कृति को बताया धैर्य का प्रतीक
IPL 2027: क्या जनवरी में होगा आईपीएल? ललित मोदी और जूही चावला की मांग से बढ़ा सस्पेंस
फ्रांस के सुपरमार्केट पर ईरान का साइबर अटैक , पेरिस ने राजदूत को किया तलब और कड़े प्रतिबंधों का बिछाया जाल
मैदान पर सहवाग का खौफ: आर्यवीर ने 160 रनों की आतिशी पारी से रचा इतिहास
शब्दों की संख्या के नहीं, गहराई के मिलते हैं पैसे : रिची बेनो की इस सलाह ने बदल दी रवि शास्त्री की कमेंट्री!
क्या महत्वाकांक्षी होना गुनाह है? सोनिया गांधी के खुलासे पर भड़कीं शर्मिष्ठा मुखर्जी