दिल्ली की जहरीली हवा और स्मॉग की चादर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक तस्वीरों के जरिए राजधानी की बदहाली को बयां किया है।
AQI 1747, IQ 0000 : थरूर का तंज थरूर ने अपने कॉलेज एलुमनाई ग्रुप से मिली कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसमें एक तस्वीर में लिखा था, दिल्ली का AQI 1747 और दिल्ली का IQ 0000। यह तंज दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी और इस संकट पर नीति-निर्माताओं की शून्य कार्यक्षमता पर सीधा हमला है।
नाम बदले, मुसीबत नहीं सोशल मीडिया पर शेयर की गई दूसरी तस्वीर में दिल्ली के मशहूर इलाकों का नाम बदलकर उन्हें प्रदूषण की हकीकत से जोड़ा गया है। इसमें लुटियंस दिल्ली को पॉल्यूटेंस दिल्ली , धौला कुआं को धुआं कुआं , हौज खास को हेज खास और चांदनी चौक को चांदनी चोक बताया गया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, पिक्चर अभी BAQI (AQI) है।
सरकार से उम्मीद छोड़ दी है थरूर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक शर्म का विषय है। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों तक उन्होंने निजी खर्च पर प्रदूषण रोकने के लिए राउंडटेबल चर्चाएं कीं, लेकिन अब उन्हें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है कि वह इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगी।
सुप्रीम कोर्ट भी सख्त प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की सरकारों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। अदालत ने आदेश दिया है कि एनसीआर में पुराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए किए गए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपायों का पूरा विवरण पेश किया जाए।
दिल्ली की सांसें जिस तरह से संकट में हैं, उस पर राजनीतिक जुबानी जंग के साथ अब कानूनी सख्ती भी बढ़ गई है। हालांकि, धरातल पर बदलाव कब तक आएगा, यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
From my college alumni group:
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 9, 2026
Picture ab bhi bAQI hain! pic.twitter.com/LO80QEH7L6
US चुनाव पर भारत का दोटूक रुख: ‘यह अमेरिका का आंतरिक मामला’, पन्नू केस पर भी दिया कड़ा जवाब
11 नवंबर को ग्रीस में परिणय सूत्र में बंधेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन, रजनीकांत समेत कई दिग्गज होंगे गवाह!
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: संजू सैमसन संभालेंगे केरल की कमान, खिताब जीतने के मिशन पर किंग सैमसन
IPL 2027: आकाश चोपड़ा ने की कप्तानों की भविष्यवाणी, 5 टीमों में होगा बड़ा बदलाव!
ग्राहक नहीं, सुकून की तलाश: दुकानदार की अनोखी अपील का सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
रास्ते में लड़कियों को Bad Touch कर भागता था दरिंदा; 48 घंटे में पुलिस ने दबोचा
बॉलीवुड में बढ़ा खौफ: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी
एक हाथ में स्टीयरिंग, दूसरे में बारूद: थार से पटाखा स्टंट करने वाला रईसजादा गिरफ्तार
अगर रामायण बनाते आदित्य धर: AI वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत का श्रीराम अवतार देख भावुक हुए फैंस
UCC: यह हिंदू सिविल कोड थोपने की साजिश , ओवैसी का सरकार पर तीखा हमला