दिवाली के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान दिवाली को खुशियों की ईद बताने पर बीजेपी ने उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
क्या कहा था खरगे ने? दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए खरगे ने कहा, दीपावली हमारे हिंदुस्तान का बहुत बड़ा त्योहार है। इसका एक ही कारण है कि यह खुशियों की एक ईद है। बहुत दिनों तक चलने वाली ईद यही है। उनके इसी बयान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
बीजेपी का तीखा प्रहार बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, दिवाली के दिन भी कांग्रेस को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ही दिखाई देती है। कांग्रेस पूरी तरह से सनातन विरोधी है।
सोनिया गांधी का बयान भी बना मुद्दा विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने सोनिया गांधी के हालिया इंटरव्यू का भी जिक्र किया। सोनिया ने अपनी किताब के संदर्भ में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर दुख जताया था। इसी को जोड़ते हुए बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस एक तरफ बाबरी मस्जिद पर सहानुभूति रखती है, तो दूसरी तरफ दिवाली जैसे त्योहारों पर तुष्टिकरण की भाषा बोलती है।
सुधांशु त्रिवेदी का तंज बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के मन में मुगल शासक बाबर के प्रति आज भी सहानुभूति है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं के बयानों से साफ पता चलता है कि बाबर उनके दिल में बसा हुआ है।
सोशल मीडिया पर घमासान खरगे के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यूजर्स ने खरगे के बयान पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया है। फिलहाल, कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वैचारिक संघर्ष को तेज कर दिया है।
Congress President calls Diwali ‘Khushiyon Ka Eid’!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 8, 2026
Even on Diwali, Congress thinks of appeasement & vote bank!
Yesterday Sonia Gandhi cried for Babri, today Mr Kharge appeases in his Diwali message!
Congress is Anti Sanatan! pic.twitter.com/hmd8QlBHGU
दिवाली पर खुली खुशियों की तिजोरी: सूरत के कारोबारी ने कर्मचारियों को थाली में सजाकर बांटे लाखों रुपये
इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: नेतन्याहू को झटका, गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का न्योता
दिवाली पर बरसी खुशियां: सूरत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख का बोनस, भावुक हुए लोग
हूतियों का रियाद पर प्रहार: अरामको टावर की खिड़कियां टूटीं, मलबे से दहल उठा सऊदी अरब
केएल राहुल का बड़ा दिल: गेम चेंजर अवॉर्ड पाकर किया कुछ ऐसा, हर कोई रह गया दंग
दिवाली की रात जहरीली: दिल्ली के 23 इलाकों में AQI 400 के पार, दमघोंटू हवा से बढ़ी चिंता
दिवाली की खुशियां बनीं मातम: बेकाबू थार ने स्कूटर सवार को 30 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
लाल चौक की बदली तस्वीर: पत्थरबाजी के बाद अब 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाया घंटा घर
श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों के पोस्टर: अब जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
बस्तर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: नक्सलवाद का खात्मा, 40 साल बाद सबसे खास दिवाली