सूरत: दिवाली के मौके पर अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को छोटे-मोटे उपहार देती हैं, लेकिन गुजरात के सूरत में एक कपड़ा कारोबारी ने दरियादिली की नई मिसाल पेश की है। मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर निवासी रामस्वरूप मुंडे ने अपने 20 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में एक-एक लाख रुपये से अधिक की नकद राशि भेंट की है।
अनोखे अंदाज में नकद उपहार बोनस देने का तरीका भी बेहद खास था। चांदी की थालियों में नोटों की गड्डियां सजाकर रखी गई थीं, जिनमें 10 से 500 रुपये तक के नोट शामिल थे। जब कर्मचारियों को उनके परिजनों के सामने यह उपहार मिला, तो वे हैरान रह गए। कई महिला कर्मचारी तो खुशी और सम्मान से भावुक होकर रो पड़ीं। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्मचारी नहीं, परिवार का हिस्सा इस दरियादिली के पीछे की वजह बताते हुए रामस्वरूप मुंडे कहते हैं कि उन्होंने गरीबी गरीबी के दिन देखे हैं। उन्हें पता है कि त्योहारों के समय परिवार की जरूरतें पूरी करना कितना कठिन होता है। मुंडे का मानना है कि उनके कर्मचारी केवल वेतनभोगी नहीं, बल्कि उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं। कारोबार की सफलता में उनका योगदान किसी भी मालिक से कम नहीं होता, इसलिए वे चाहते थे कि हर कर्मचारी बिना किसी आर्थिक तंगी के दिवाली मना सके।
सोशल मीडिया पर बही प्रशंसा की गंगा इस नेक काम का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर हर तरफ रामस्वरूप मुंडे की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि काश हर कंपनी अपने कर्मचारियों को ऐसा सम्मान और सहयोग दे सके। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो मजाक में यह भी पूछते नजर आए कि इस दुकान में नौकरी पाने की क्या प्रक्रिया है?
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि एक मालिक अपने कर्मचारियों को परिवार मानता है, तो उसका कारोबार न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि मानवीय मूल्यों के आधार पर भी ऊंचाइयों को छूता है।
*❤️ THIS IS WHAT TRUE GENEROSITY LOOKS LIKE
— CA Anurag (@CAAnurag_) November 7, 2026
Meet Ramswaroop Mund, a textile businessman in Surat originally from Rajasthan.
This Diwali, he gifted ₹1 LAKH CASH to each of his 50 employees, along with special gifts.
But the money isn’t the most heartwarming part.
His… pic.twitter.com/OId49yXT9W
इथियोपिया से दबोचा गया डोनी बल गैंग का सरगना, 10 महीने के मिशन के बाद भारत में गिरफ्तारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज जोश टंग बाहर
बस्तर में पीएम मोदी की खास दिवाली: नक्सलवाद मुक्त क्षेत्र में जवानों के साथ मनाया जश्न
पोलैंड दहला: क्राको के मेन मार्केट स्क्वायर पर सैन्य वर्दीधारी का खूनी खेल, 6 की मौत
वायरल: बेटी की एक जिद पर पिता ने करोड़ों में खरीदा सफेद बाज , नीलामी की कीमत देख दंग रह गई दुनिया
बस्तर में विकास वाली दिवाली: पीएम मोदी आज जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
अयोध्या में दिवाली: हनुमानगढ़ी से निषाद बस्ती तक CM योगी का सघन दौरा, संतों संग मनाएंगे खुशियां
दिवाली 2026: खेल जगत के सितारों ने दी रोशनी के त्योहार की शुभकामनाएं, जय शाह से लेकर लक्ष्मण तक ने साझा किए संदेश
FSSAI का बड़ा एक्शन: त्योहारी सीजन में छापेमारी, 81 करोड़ का मिलावटी सामान जब्त और 1133 लाइसेंस सस्पेंड
पोलैंड के क्राको में खूनी तांडव: बाजार में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार