भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच चले इस सघन जांच अभियान का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
56 हजार से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच इस व्यापक अभियान को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा विभागों के सहयोग से अंजाम दिया गया। देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान नियमों में खामियां पाए जाने पर 10,047 कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
81 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त विभाग ने इस अवधि में 3,270 मीट्रिक टन से अधिक मिलावटी और असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये से अधिक है। जब्त किए गए सामानों में दूध, पनीर, खाद्य तेल, घी, मिठाइयां, बेकरी उत्पाद, चॉकलेट, आइसक्रीम और नमकीन शामिल हैं। त्योहारों के लिए तैयार किए गए स्पेशल गिफ्ट पैक भी जांच का मुख्य केंद्र रहे।
लाइसेंस सस्पेंड और कानूनी कार्रवाई FSSAI ने सख्त रुख अपनाते हुए 1,133 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि 52 लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 314 प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया और 410 मामलों में सीधे कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
2,273 नमूनों की रिपोर्ट फेल अभियान के तहत 43,939 नमूने एकत्र किए गए थे, जिनमें से अब तक 23,648 नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 2,273 नमूने निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं।
आगे भी जारी रहेगी सख्ती खाद्य नियामक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल त्योहारी सीजन तक सीमित नहीं है। उपभोक्ताओं तक शुद्ध और सुरक्षित भोजन पहुंचाना प्राथमिकता है, जिसके लिए भविष्य में भी नियमित रूप से निरीक्षण और निगरानी अभियान चलाए जाएंगे। FSSAI ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
The Food Safety and Standards Authority of India has seized nearly 3,280 tonnes of banned and non-compliant food products since 1st September this year during a nationwide festive-season inspection drive.
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 8, 2026
Seized items included paneer, ghee, milk and sweets worth around 82 crore… pic.twitter.com/beJl5LJSm7
पाकिस्तान के खिलाफ अर्जुन राजपूत का तूफान: सहवाग-द्रविड़ के बेटों के फेल होने पर 19 साल के हीरो ने बचाई साख
KVS भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट का पेंच: क्या सिर्फ तारीख के कारण खत्म होगा शिक्षकों का सपना?
अनंत सिंह की बेटी की शादी: नीतीश-लालू से लेकर सीमा पार तक जाएगा न्योता
पोलैंड के क्राकोव में खूनी तांडव: मिलिट्री वर्दी में आए हमलावर ने 6 लोगों को भूना, घर से मिले माता-पिता और बहन के शव
मैदान में फैंस की हरकत पर भड़के विराट कोहली, कैमरे में कैद हुआ गंभीर अवतार
माधुरी दीक्षित ने सिर पर गिलास रखकर किया जमाल कुडू डांस, वायरल वीडियो देख फैंस दंग
दिवाली पर बरसी खुशियां: सूरत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख का बोनस, भावुक हुए लोग
दिवाली की खुशियां बनीं मातम: पत्नी के लिए साड़ी लेकर लौट रहे युवक को थार ने कुचला, घर से महज 500 मीटर पहले मौत
रोशनी के महापर्व पर प्रधानमंत्री और नेताओं ने देश को दी बधाई
अर्जुन राजपूत: छोले-कुलचे बेचने वाले पिता का बेटा, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक