कानपुर में दिवाली की पूर्व संध्या पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार महिंद्रा थार की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला? शनिवार रात करीब 7:30 बजे कानपुर की सड़कों पर एक थार एसयूवी ने कोहराम मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण खो बैठी। थार ने पहले सड़क पर मौजूद कुछ लोगों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।
स्कूटर सवार को 30 मीटर तक घसीटा हादसे का शिकार हुए संतोष कुमार सिंह चौहान स्कूटर पर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार उन्हें करीब 25 से 30 मीटर तक सड़क पर घसीटती ले गई। इसके बाद गाड़ी एक रेलिंग से टकराकर रुक गई। संतोष कुमार की मौके पर ही जान चली गई।
गाड़ी में सवार महिलाएं फरार स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद एसयूवी में बैठी दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। गाड़ी के पिछले हिस्से पर कृष्णा ग्रुप लिखा हुआ पाया गया है। घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश फैल गया।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, थार में सवार महिलाओं की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
*#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Assistant Commissioner of police, Kalyanpur, Dileep Kumar Singh says, This evening at 7:30 PM, information was received that an accident had occurred. Upon the police s arrival at the scene, it was found that a car had struck a person riding a… pic.twitter.com/hkTyZaEGAY
— ANI (@ANI) November 7, 2026
नशा विरोधी योद्धा परविंदर झोटा का 26 दिन बाद अंतिम संस्कार, परिजनों ने दी नम आंखों से विदाई
दिवाली पर खाली जेब : सरकारी वेतन में देरी पर मचा सियासी घमासान, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
अमेरिका: दिवाली समारोह में घुसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता, सभी भारतीयों को निकालो के लगाए पोस्टर
बिग बॉस 20: सलमान खान ने घरवालों को बांटे अजीबोगरीब अवॉर्ड्स, दिवाली स्पेशल एपिसोड में गौरव कपूर ने मचाया धमाल
रफ्तार के सौदागर ब्रेट ली का 50वां जन्मदिन: कभी सूट बेचकर गुजारा करते थे बिंगा , संघर्ष से शिखर तक का सफर
त्रेतायुग की अयोध्या हुई साकार: CM योगी ने दीपोत्सव में बयां किया रामलला की वापसी का दिव्य अहसास
बिग बॉस 20: पिता सलीम खान का गाना सुनते ही स्टेज पर भावुक हुए सलमान खान
IND vs PAK: नो-बॉल के विवाद में फंसे यशवर्धन चौहान, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
क्या आपकी दिवाली में पड़ेगी खलल? जानें आपके राज्य के मौसम का ताजा हाल
इथियोपिया से दबोचा गया डोनी बल गैंग का सरगना, 10 महीने के मिशन के बाद भारत में गिरफ्तारी