अमेरिका के सिएटल में दिवाली का जश्न उस समय तनावपूर्ण हो गया जब धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने उत्सव में बाधा डालने की कोशिश की। हिंदू समुदाय के खिलाफ नस्लीय नफरत का यह मामला सिएटल सेंटर आर्मरी में सामने आया है।
क्या हुआ सिएटल में? दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जैक लैंग अपने साथियों के साथ दिवाली समारोह स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने न केवल हंगामा किया, बल्कि डिपोर्ट ऑल डॉट हेड्स (सभी भारतीयों को देश से बाहर करो) और ईसाई विस्थापन बंद करो जैसे अपमानजनक पोस्टर लहराए।
कौन है मुख्य आरोपी जैक लैंग? जैक लैंग व्हाइट रिप्लेसमेंट नामक संगठन चलाता है और कुख्यात 6 जनवरी, 2021 को हुए अमेरिकी कैपिटल दंगों के मामले में सजा काट चुका है। उसे चार साल की जेल हुई थी, लेकिन 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन उसे माफी दे दी थी।
नफरती एजेंडा और बेतुके दावे जैस लैंग ने सोशल मीडिया पर भी अपना जहर उगला। उसने दावा किया कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले राज्यों में चुनावी हार के पीछे हिंदू समुदाय का हाथ है। उसने बिना किसी सबूत के मिडटर्म चुनावों में धांधली का भी आरोप लगाया।
दोहरी तस्वीर: एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ नफरत यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश भर में दिवाली उत्साह के साथ मनाई जा रही थी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भी दिवाली मनाई थी, जहां उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की गई थी। इसके साथ ही वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी भारतीय समुदाय के साथ त्योहार मनाया था।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल सिएटल की इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने जैक लैंग और उसके साथियों को रोकने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय में आक्रोश है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस नस्लीय हमले और शांति भंग करने के मामले पर सख्त कार्रवाई का इंतजार है।
HAPPENING NOW: Absolutely chaotic scene as conservative activists Jake Lang and Thomas Allen storm a Diwali Hindu celebration at the Seattle Center Armory.
— Jonathan Choe (@choeshow) November 8, 2026
They held signs that read, Deport All Dot Heads and Stop Hindu Replacement of Christians.
I just spoke to both men who… pic.twitter.com/frOXQNx1EK
रामायण के लीक्ड वीडियो पर मेकर्स का कड़ा प्रहार, कानूनी कार्रवाई की दी कड़ी चेतावनी
अयोध्या से सीएम योगी का बड़ा प्रहार: कभी जय श्री राम बोलने पर चलती थीं गोलियां, अब है राम भक्तों का स्वागत
FSSAI का बड़ा एक्शन: त्योहारी सीजन में छापेमारी, 81 करोड़ का मिलावटी सामान जब्त और 1133 लाइसेंस सस्पेंड
बिग बॉस 20: सलमान खान ने घरवालों को बांटे अजीबोगरीब अवॉर्ड्स, दिवाली स्पेशल एपिसोड में गौरव कपूर ने मचाया धमाल
9वीं पास होने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ का रॉयल गिफ्ट, पिता ने दिया BMW M4 का सरप्राइज
थार का तांडव : पत्नी के लिए साड़ी खरीदने निकले बुजुर्ग को 20 मीटर तक घसीटा, सिर कुचलकर दरिंदगी
बिस्मिल्लाह खान के घर पर सियासी घमासान: अखिलेश यादव का दावा, परिवार ने नकारा
IND vs PAK: नो-बॉल के विवाद में फंसे यशवर्धन चौहान, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
नवंबर में इन सब्जियों की खेती से मालामाल होंगे किसान, कम लागत-ज्यादा मुनाफे का है मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज जोश टंग बाहर