कानपुर: शहर के कल्याणपुर आवास-विकास इलाके में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार थार सवार एक युवती ने स्कूटी सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
साड़ी लेने गए थे, कफन में लौटे संतोष मृतक की पहचान पनकी निवासी संतोष सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो एलआईसी एजेंट थे। परिवार के अनुसार, दीपावली के लिए अपनी पत्नी सुनीता को तोहफे में साड़ी देने के लिए वे केशवपुरम गए थे। स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार थार ने उन्हें चपेट में ले लिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि जो व्यक्ति खुशी-खुशी पत्नी के लिए उपहार लेने गया था, वह कफन में लौटा है।
हादसे की वीभत्सता देख कांप गए लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा रही होगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग हवा में उछलकर गिरे और फिर गाड़ी के नीचे फंस गए। गाड़ी उन्हें 20 मीटर तक घसीटती ले गई और अंत में पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिर का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था, जिसे देख वहां मौजूद महिलाएं तक बेहोश हो गईं।
मंत्री का रिश्तेदार बोलकर मौके से फरार हुईं युवतियां हादसा करने वाली थार पर भारतीय किसान यूनियन और कृष्णा ग्रुप लिखा हुआ था। चश्मदीदों का आरोप है कि गाड़ी में सवार युवतियां नशे में थीं। घटना के तुरंत बाद एक अन्य कार वहां पहुंची, जिसमें से कुछ युवक उतरे। उन्होंने भीड़ को धमकाते हुए कहा कि यह मंत्री के रिश्तेदार की गाड़ी है और युवतियों को सुरक्षित वहां से भगा ले गए।
पुलिस की कार्रवाई कल्याणपुर एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि थार को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गाड़ी पनकी निवासी कृष्णा कुमार के नाम पर दर्ज है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
*कानपुर में थार चला रही युवती ने बुजुर्ग को रौंदते हुए 20 मीटर तक घसीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक कार वहां पर आई। उससे दो-तीन युवक निकले और लोगों से कहा कि मंत्री के रिश्तेदार की थार है। फिर युवती को अपने साथ ले गए। #kanpur #thar pic.twitter.com/6ScaPSKrIL
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 8, 2026
दिवाली पर सेठ का मिडास टच : हर कर्मचारी को बांटे 1 लाख रुपये नकद, भावुक हुआ स्टाफ
रौशनी का त्योहार: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, जवानों संग मनाएंगे खुशियां
नागपुर में गूंजे गोपाला के जयकारे: CM देवेंद्र फडणवीस ने ग्रामीणों संग गाया भजन
अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन के शतक से भारत ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर, पाकिस्तान को मिला 209 रनों का लक्ष्य
माई ये दीया कितने का है! देर रात बाजार पहुंचे तेज प्रताप यादव ने की दिवाली शॉपिंग
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें क्या है टीम का समीकरण
सिर पर गिलास और गजब का बैलेंस: माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया बॉबी देओल का जमाल कुडू स्टेप
किसान की कुटिया में सीएम: फडणवीस ने किसान के घर बिताई रात, 57 हजार करोड़ की कर्जमाफी का ऐलान
दीपावली पर दिग्गजों का संदेश: सीएम योगी, मायावती और केशव मौर्य ने दी देशवासियों को बधाई
2029 में सत्ता परिवर्तन का दावा: कोच्चि में गरजी कॉकरोच जनता पार्टी, चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल