पटना में दिवाली की रौनक के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार देर रात तेज प्रताप अपने समर्थकों के साथ पटना के स्थानीय बाजार पहुंचे और दिवाली की खरीदारी की।
कुम्हारों के साथ की सादगी भरी खरीदारी बाजार में तेज प्रताप ने स्थानीय कुम्हारों और छोटे दुकानदारों का हौसला बढ़ाया। एक वीडियो में वे मिट्टी के दीये बेच रही एक महिला के पास रुकते हैं और बड़े ही सरल अंदाज में पूछते हैं, माई, ये दीया कितने का है? उन्होंने दुकानदार से मोल-भाव करने के बजाय दीये खरीदे और फिर पटाखों की एक दुकान पर जाकर अपनी पसंद के पटाखे भी लिए। इसके बाद वे अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
पटाखा कारोबारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी एक ओर जहां बाजार में चहल-पहल है, वहीं पटना के पटाखा कारोबारियों में मायूसी भी देखी गई। जिला प्रशासन द्वारा पिछले पांच वर्षों से अस्थायी लाइसेंस जारी न किए जाने के कारण बड़े पैमाने पर कारोबारियों को अनुमति नहीं मिल सकी है। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है।
बाजार में ग्रीन पटाखों का बोलबाला प्रशासन की सख्ती के चलते बाजारों में पारंपरिक पटाखों की जगह सीमित किस्म के ग्रीन पटाखे ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल बाजार में पॉपकॉर्न, माचिस, भीम और कम आवाज वाले परंपरागत पटाखे ही उपलब्ध हैं। अनार, रॉकेट, और बड़े बम जैसे आइटम्स की कमी खली है, हालांकि चोरी-छिपे कुछ लोग इनकी बिक्री करते देखे गए हैं।
संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन ने शहर के सुल्तानगंज, आलमगंज, खाजेकलां, मालसलामी, चौक और दीदारगंज जैसे इलाकों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। इन स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि दीपावली के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
*पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बाजार पहुंचकर की दिवाली की खरीदारी, छोटे दुकानदारों और कुम्हारों से खरीदे मिट्टी के दीये। #TejPratapYadav #DiwaliShopping #NBTBihar #PatnaNews #तेज_प्रताप_यादव pic.twitter.com/NfGWyJefBW
— NBT Bihar (@NBTBihar) November 8, 2026
बाजार में सरेआम अश्लीलता: महिला के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, लोगों की प्रतिक्रिया देख उड़ जाएंगे होश
नेतन्याहू के 12 साल के दौर पर विराम? इसाक हर्जोग ने गादी आइजेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का न्योता
कितने बुलडोजर हैं, मेरे सीने पर चलाकर दिखाओ... ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती
दिवाली पर खाली जेब : सरकारी वेतन में देरी पर मचा सियासी घमासान, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
बाबा आमटे की विरासत को वैश्विक सम्मान: डॉ. विकास आमटे को मिला प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का न्योता
अफसर से अब नेता बनेंगी अनुपमा राग? VRS लेकर सियासी गलियारों में हलचल
2027 से पहले अखिलेश का अयोध्या कार्ड : रामलला के दरबार से भाजपा के हिंदुत्व को चुनौती
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: शराब के करोड़ों के खेल का पर्दाफाश, गुजरात कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
नालासोपारा में पटाखों का कहर: चिंगारी से धू-धू कर जलीं दो गाड़ियां, इलाके में फैली दहशत
त्रेतायुग की अयोध्या हुई साकार: CM योगी ने दीपोत्सव में बयां किया रामलला की वापसी का दिव्य अहसास