अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक ऑफर चर्चा का केंद्र बन गया है। ट्रंप ने UFC के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का न्यौता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों और मीम्स की बाढ़ आ गई है।
ट्रंप का अनोखा प्रस्ताव ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ऐलान किया कि उन्होंने UFC के प्रेसिडेंट और CEO डाना व्हाइट को प्रेस सेक्रेटरी पद का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने उन्हें एक महान फाइटर और योद्धा बताते हुए कहा, डाना, कृपया इस नौकरी को स्वीकार कर लें। ट्रंप ने मजाक में यह भी कहा कि वे अपने साथ इस्लाम मखाचेव और खबीब जैसे फाइटर्स को भी असिस्टेंट के तौर पर लाएं।
क्या हुआ कंफ्यूजन? सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही लोग दो नामों के बीच उलझ गए। कई यूजर्स का मानना है कि ट्रंप ने डाना व्हाइट नाम के चक्कर में गलती कर दी है। रक्षा विभाग (पेंटागन) में पब्लिक अफेयर्स की जिम्मेदारी संभाल चुकीं डाना डब्ल्यू. व्हाइट एक अनुभवी अधिकारी रही हैं। लोगों का तर्क है कि शायद प्रशासन ने उन्हीं का नाम सुझाया था, लेकिन ट्रंप ने गलती से UFC के प्रमुख को यह ऑफर थमा दिया।
डाना व्हाइट का रिएक्शन ऑफर मिलने के बाद डाना व्हाइट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट हाउस के सामने अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की और अगले अध्याय की बात लिखी। इससे कुछ समय के लिए यह चर्चा जोर पकड़ गई कि क्या सच में एक UFC प्रमुख व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग संभालेंगे।
ऑफर ठुकराया हालांकि, यह सस्पेंस ज्यादा देर तक नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डाना व्हाइट ने डोनाल्ड ट्रंप के इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ट्रंप का कोई गंभीर राजनीतिक कदम था या केवल सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने का एक और अंदाज।
I am pleased to announce that the Great Dana White, a violent Fighter and Warrior, has been offered the job of Press Secretary of the United States. I have requested that he bring with him assistants, even though some are not from our Country, of Islam Makhachev, Khabib… pic.twitter.com/qIW1vVotAH
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) November 7, 2026
सोनम वांगचुक का सनसनीखेज खुलासा: लद्दाख LG पर लगाए गंभीर आरोप, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
5 हत्याएं, 30 केस और 10 महीने का ऑपरेशन शहीद : इथियोपिया से भारत लाया गया खतरनाक गैंगस्टर अफरीदी
दिवाली पर सितारों की चमक: रजनीकांत ने फैंस संग मनाया जश्न, साउथ के दिग्गजों ने दी बधाई
गंदे मोजों में कैद थी मौत: पेरू एयरपोर्ट पर 3,000 जहरीली मकड़ियां बरामद
KVS भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट का पेंच: क्या सिर्फ तारीख के कारण खत्म होगा शिक्षकों का सपना?
बस्तर में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: नक्सलवाद के साये से मुक्त हुआ देश, यह पहली दिवाली सबसे खास
दीपावली पर सुपरस्टार का ग्रैंड जेस्चर: फैंस की एक झलक के लिए घर से बाहर आए रजनीकांत
अंधेरी के रनवाल टावर में रात के सन्नाटे में भड़की आग, बाल-बाल बचीं दर्जनों जानें
क्या गंभीर-गिल का मास्टरस्ट्रोक गलत था? सुनील गावस्कर ने विवादों के बीच दिया बड़ा बयान
ध्यान से देखिए, कहीं भी दिखें ये आतंकी तो पुलिस को दें सूचना, मिलेगा इनाम!