लेह: मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) प्रशासन पर उन्हें और उनके संस्थानों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वांगचुक ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।
वांगचुक का आरोप है कि सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के हितों के लिए आवाज उठाने के कारण उन्हें और उनके संस्थानों को प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि लद्दाख प्रशासन उनके स्कूलों के कामकाज में लगातार अड़चनें पैदा कर रहा है।
विवाद की जड़ हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) को लीज पर दी गई ज़मीन से जुड़ी है। प्रशासन ने लीज डीड रद्द कर दी है, जिसका तर्क देते हुए कहा गया कि नियमों का पालन नहीं हुआ और ज़मीन का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया। वहीं, वांगचुक और उनकी टीम इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। उनका आरोप है कि छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग करने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
वांगचुक ने दावा किया कि उनके पास प्रशासन की कथित गलतियों के सबूत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये दस्तावेज पहले आईबी (IB) प्रमुख के साथ साझा किए थे, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई या जवाब न मिलने पर वे अब इसे सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भारी मन से मैं इसे देश के सामने रख रहा हूं क्योंकि हमें सीमावर्ती इलाकों को लेकर प्रशासन के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को रोकना होगा।
वांगचुक की टीम का आरोप है कि उपराज्यपाल कार्यालय वांगचुक को बदनाम करने के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल कर रहा है। आरोप है कि दुष्प्रचार फैलाने वाली निजी कंपनियों को भुगतान करने के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया जा रहा है।
लद्दाख की मांगों को लेकर गृह मंत्रालय के साथ हुई हालिया वार्ता विफल होने के बाद वांगचुक का आक्रोश और बढ़ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया है। उन्होंने तल्ख लहजे में सवाल किया है कि हम किस तरह के राम राज्य की बात कर रहे हैं?
फिलहाल लद्दाख प्रशासन या उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
*STING OPERATION AGAINST THE WITCH-HUNT OPERATIONS OF LG LADAKH...
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) November 7, 2026
For raising my voice for the youth of the nation and the well-being of border areas like Ladakh & Arunachal, I m being continuously witch-hunted and defamed & our schools being harrassed in every possible way by… pic.twitter.com/RrH22Iz1C6
जापान में धरती का जोरदार कंपन: 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा शिज़ुओका, 22 लोग घायल
बिग बॉस के मंच पर छलके सलमान खान के आंसू, पिता सलीम खान के लिए गाया गया गाना बना वजह
1984 सिख नरसंहार: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 150 पीड़ित परिवारों को मिली सरकारी नौकरी
U-19 एशिया कप: कैच लेने में ‘पहले आप-पहले आप’ का ड्रामा, बीच में गिर गई गेंद; वीडियो वायरल
दीवाली 2026: विराट और गंभीर समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने कुछ इस अंदाज में दी देश को बधाई
दिवाली की सुबह थर्राई धरती: जापान में 5.7 तो बारामूला में 3.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें क्या है टीम का समीकरण
पाकिस्तान का सच : विदेशी जमीन पर भारत के नाम का सहारा लेकर चल रही पाकिस्तानी दुकानें
मुझे तुमसे मोहब्बत है... : मोहित चौहान के गाने पर फूट-फूटकर रो पड़े सलमान खान
शादी के समय क्या थी राम और सीता की उम्र? वाल्मीकि रामायण का वो सच जो आपको हैरान कर देगा