भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। 30 से अधिक संगीन मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने उसे दबोच लिया।
क्या है ऑपरेशन शहीद ? पंजाब पुलिस की AGTF ने केंद्रीय एजेंसियों और काउंटर इंटेलिजेंस के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) के साथ मिलकर पिछले 10 महीने से एक सीक्रेट मिशन चलाया था। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन शहीद रखा गया था। यह पहला मौका है जब पंजाब पुलिस ने किसी अफ्रीकी देश से अपने वांछित अपराधी को डिपोर्ट करवाने में सफलता हासिल की है।
फर्जी पासपोर्ट का जाल और चकमा देने की कोशिश गैंगस्टर अफरीदी 31 मार्च 2025 को गोरखपुर के एक व्यक्ति के नाम पर बने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर UAE भाग गया था। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसने इस्तांबुल के रास्ते मैक्सिको भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद वह केन्या, अंगोला और अंत में इथियोपिया पहुंचा, जहां से उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।
इन भयानक वारदातों का है आरोपी गैंगस्टर पर 5 लाख का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली और आर्म्स एक्ट के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह खास तौर पर 5 सनसनीखेज हत्याओं के मामले में मुख्य आरोपी है:
कानूनी शिकंजे की तैयारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि अफरीदी का पकड़ा जाना गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी जीत है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। उसे पंजाब लाने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
*In a major breakthrough, Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in coordination with the Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell (#OFTEC) of Counter Intelligence, Punjab with the support of Central Agencies, secures the deportation of Gurwinder alias Afridi, a key… pic.twitter.com/56e6SmmZiX
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 8, 2026
21 नवंबर को बिहार में जुटेंगे उद्योगपति और पीएम मोदी: क्या है सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान ?
चेकबुक बदलने की खबर है पूरी तरह फर्जी, RBI ने दी बड़ी चेतावनी
जब नन्ही बच्ची के तीखे सवाल पर फंस गईं DSP मैडम, वीडियो हुआ वायरल
आधी रात को दहला जापान: 5.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू
जापान में धरती का जोरदार कंपन: 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा शिज़ुओका, 22 लोग घायल
त्योहारों के बीच भुवनेश्वर की सड़कों पर जीवित लाश बने बिजली कर्मचारी, 38 दिनों से जारी है संघर्ष
रामायण के लीक्ड वीडियो पर मेकर्स का कड़ा प्रहार, कानूनी कार्रवाई की दी कड़ी चेतावनी
रामायण की रील शेयर करना पड़ा भारी, एक भी सीन लीक किया तो सीधे पहुंचेंगे जेल!
वायरल: बेटी की एक जिद पर पिता ने करोड़ों में खरीदा सफेद बाज , नीलामी की कीमत देख दंग रह गई दुनिया
मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा कब करेंगे शादी? सामने आई लव स्टोरी की पूरी सच्चाई