उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग (GST) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अनुपमा सरोज (अनुपमा राग) ने सरकारी नौकरी छोड़ दी है। सरकार ने उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही राज्य की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
सोशल मीडिया पर किया ऐलान अनुपमा सरोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने इस बड़े फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा से आगे बढ़कर अब सार्वजनिक जीवन में समाज के लिए काम करना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदारी से आता है, जो उनके नए राजनीतिक सफर का संकेत माना जा रहा है।
सिधौली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा हालांकि उन्होंने अभी तक किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। सूत्रों का दावा है कि वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर की सिधौली सीट से अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उन्हें समाजवादी पार्टी से टिकट मिल सकता है।
राजनीतिक विरासत और पारिवारिक पृष्ठभूमि अनुपमा का परिवार राजनीति से काफी पुराना जुड़ाव रखता है। उनकी मां सुशीला सरोज मोहनलालगंज से सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके पति अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनके पिता आरपी सरोज स्वयं 1964 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं। ऐसे में राजनीति उनके लिए कोई नया क्षेत्र नहीं है।
प्रशासनिक सेवा से संगीत का सफर अनुपमा सरोज केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जानी-मानी पार्श्व गायिका भी हैं। हाल ही में सिधौली में लगे उनके होर्डिंग्स, जिनमें उन्होंने खुद को पूर्व डिप्टी कमिश्नर और सामाजिक कार्यकर्ता बताया था, ने पहले ही उनके भविष्य के इरादे साफ कर दिए थे।
यूपी में नौकरशाहों की नई पॉलिटिकल पिच अनुपमा सरोज का यह फैसला यूपी में नौकरशाहों के राजनीति में आने के बढ़ते चलन को दर्शाता है। इससे पहले IAS दिव्या मित्तल ने भी इस्तीफा देकर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है। अनुपमा के इस कदम ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह किस बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी का औपचारिक आगाज करेंगी।
*एक नई शुरुआत… एक नए संकल्प के साथ! ? प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन की ओर मेरा यह कदम केवल एक नई भूमिका नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को एक नए रूप में निभाने का संकल्प है। मेरा विश्वास है कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि भागीदारी और सार्थक प्रयासों से आता है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के साथ आज इस नई यात्रा की शुरुआत कर रही हूँ। आपकी अपनी, अनुपमा सरोज सिंह
— Anupama Raag (@anupamaraag1) November 4, 2026
मौत को खुद दावत दी , लाइव आकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बेंगलुरु में खौफनाक हत्याकांड: 1 सिलबट्टा, 7 कत्ल और पार्टी का खूनी बहाना!
जनता का नौकर हूं, अपॉइंटमेंट नहीं चाहिए : चीफ इंजीनियर के केबिन में घुसा शख्स, मजदूरों की खातिर भिड़ा
दिवाली के पटाखों में छिड़ी Avengers और Dr. Doom की जंग, सोशल मीडिया पर मची धूम
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट: निर्णायक मुकाबले से पहले कीवी टीम को दोहरा झटका, टीम इंडिया में बड़े बदलाव
लखनऊ: नाइट ड्यूटी पर गया पति, तो पत्नी बॉयफ्रेंड संग मोमोज डेट पर निकली; फिर जो हुआ वह वायरल हो गया
ट्रेन में भीषण आग से मची चीख-पुकार: 1,500 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; VIDEO देख कांप जाएगी रूह
निशा भगत की मौत: क्या साजिश या गहरा दबाव? जयराम महतो ने उठाए तीखे सवाल
गंदे मोजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3000 मकड़ियां! सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश
डीके शिवकुमार बने तिम्मा : बीजेपी ने AI वीडियो के जरिए कर्नाटक सरकार पर कसा तंज