एयरपोर्ट पर सोना या ड्रग्स पकड़े जाने की खबरें तो आम हैं, लेकिन पेरू के लीमा एयरपोर्ट पर जो हुआ, उसने अधिकारियों को चौंका दिया। चेकिंग के दौरान तीन सूटकेस से करीब 3000 जिंदा टारेंटुला (मकड़ियां) बरामद की गईं।
सूटकेस में मोजों के अंदर कैद थी तस्करी की खेप यह मामला 3 नवंबर का है, जब तीन यात्री जर्मनी की फ्लाइट पकड़ने के लिए जॉर्ज शावेज एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वन्यजीव विभाग (SERFOR) और पुलिस को पहले ही तस्करी की सूचना मिल चुकी थी। जब अधिकारियों ने यात्रियों के सूटकेस की तलाशी ली, तो उन्हें अंदर अजीब हलचल महसूस हुई।
हर मोजे में छिपी थी मौत सूटकेस खोलते ही पुलिस हैरान रह गई। अंदर कपड़ों के बजाय 15 से 22 गंदे मोजे ठूंसे हुए थे। हर मोजे के भीतर छोटे प्लास्टिक के डिब्बों में टारेंटुला को कैद किया गया था। इनमें अंडे, छोटे बच्चे और अमेजन के जंगलों में पाए जाने वाले विशालकाय टारेंटुला शामिल थे। इनमें से कुछ प्रजातियां ऐसी हैं, जो विलुप्ति की कगार पर हैं और जिनका व्यापार पूरी तरह गैरकानूनी है।
करोड़ों का था काला कारोबार पुलिस ने मौके पर ही दो जर्मन और एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, यूरोप के बाजारों में एक टारेंटुला की कीमत करीब 500 यूरो (लगभग 50 हजार रुपये) है। 3000 मकड़ियों का यह सौदा करोड़ों रुपये का था, जिन्हें लोग शौक, कलेक्शन और रिसर्च के नाम पर खरीदते हैं।
दोषियों को हो सकती है 7 साल की जेल पकड़े गए तीनों तस्करों पर अब आपराधिक मामला चलेगा। पेरू के सख्त वन्यजीव कानूनों के तहत, यदि वे दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 3 से 7 साल तक की जेल हो सकती है। फिलहाल, सभी 3000 टारेंटुला को वन्यजीव विभाग की सुरक्षा में रखा गया है और जांच पूरी होने के बाद उन्हें वापस उनके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा।
तस्करी का बढ़ता चलन वन्यजीवों की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त में भी टोक्यो एयरपोर्ट पर एक युवक 200 छिपकलियों को मोजों में छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था। अपराधियों द्वारा जानवरों को मोजों में भरकर ले जाने का यह खौफनाक तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
#N4V | #Internacionales Más de 3 mil tarántulas, incluidas algunas de las especies más grandes de la Amazonía, fueron incautadas en el Aeropuerto Internacional Jorge Chávez de Lima, Perú.🕷️
— Noticias 4Visión (@noticias4vision) November 5, 2026
De acuerdo a la información de las autoridades, las especies estaban escondidas en el… pic.twitter.com/8f5nJcf6Ka
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी उबाल: विपक्ष ने सीएम सोरेन और प्रशासन पर जड़े गंभीर आरोप
भारत का दिल तोड़ने वाला अब कीवी टीम का गुरु , बीच सीरीज में मार्टिन गप्टिल की धमाकेदार एंट्री
नशे में लड़खड़ाई महिला, होटल की 7वीं मंजिल से गिरी; बॉयफ्रेंड देखता रह गया सन्न
भतीजे के साथ पत्नी के प्रेम प्रसंग का शक: पति ने सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च: 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल!
निशा भगत की मौत: क्या साजिश या गहरा दबाव? जयराम महतो ने उठाए तीखे सवाल
अग्निपथ योजना का विस्तार: क्या 6 साल की सेवा के दौरान शादी कर सकेंगे अग्निवीर? जानें नए नियम
IPL 2028: रिटेंशन के लिए 40 करोड़ की मांग, क्या टूट जाएगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड?
कराची में बड़ा साइबर क्रैकडाउन: अवैध कॉल सेंटर्स पर छापे, 273 लोग गिरफ्तार
भारत से युद्ध में पाकिस्तान का समर्थन करें यहूदी , धर्मगुरु के जहरीले बयान पर भड़के भारतीय