बेंगलुरु से एक ऐसी विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पत्नी से खफा था आरोपी आरोपी इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता की शादी को 20 साल हो चुके थे। विवाद की मुख्य जड़ सुनीता का बार-बार मायके जाना था। इंदुशेखर को शक था कि उसकी सास और साले, सुनीता को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं। इसी खुन्नस में उसने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई।
पत्नी को बनाया पहला शिकार आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की सिलबट्टे (पत्थर) से कुचलकर हत्या की। किसी को शक न हो, इसके लिए उसने शव को कपड़े में लपेटा और नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। पड़ोसियों को उसने यही बताया कि सुनीता बाहर गई है।
पार्टी के बहाने बुलाया मौत के जाल में अगले दिन इंदुशेखर ने बड़ी चालाकी से अपने दो सालों—शिवकुमार और शंकर—को पार्टी के बहाने घर बुलाया। घर आते ही उसने उन पर भी उसी सिलबट्टे से हमला कर जान ले ली। इसके बाद उसने अपनी दोनों सालियों (दिव्या और नलिनी), सास रूपावती और 7 साल के मासूम पुनीत को भी एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया।
केमिकल से मिटाए सबूत हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पूरे घर को केमिकल से धोकर खून के हर निशान को मिटाने की कोशिश की। घटना का खुलासा तब हुआ जब नलिनी की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो इंदुशेखर का भयानक सच सामने आ गया।
पुलिस की जांच और बरामदगी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा और शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। नंदी हिल्स की तलहटी से 7 साल के पुनीत का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बावजूद पड़ोसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।
Horror in Bengaluru!
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) November 6, 2026
Cab driver, Indushekar arrested for murdering 7 people of a family including his wife & 7 year-old boy. Cops suspect he lured victims to his home & bludgeoned them with a grinding stone. Bodies dumped at different locations around Nandi Hills. Probe on. pic.twitter.com/cyWY25Z1L9
राइज एंड फॉल 2 के शहजाद पूनावाला बने अल्टीमेट रूलर , प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर जीती 35 लाख की ट्रॉफी
यूपी के गांवों में अब खिलेगी खुशहाली: मछली पालन से चाय-कॉफी की खेती तक, बदल रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था
कौन हैं प्रयागराज के पप्पू सलमान ? जिनके लिए पटना से गाड़ियों का काफिला लेकर निकल पड़े अनंत सिंह
कोटा में लड्डू क्रांति : कोचिंग स्टूडेंट्स ने मिठाई के लिए सड़क पर किया अनोखा प्रदर्शन
बुमराह भी पीछे छूटे: 2026 में टीम इंडिया का नया विकेट टेकर नंबर-1 बना!
पटाखों की खरीदारी में व्यस्त दिखे दादा नितिन गडकरी, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
मैदान पर मचा हड़कंप: फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी का मुड़ा पैर, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल
धनतेरस पर देश भर में बंपर खरीदारी: सोने-चांदी के गिरते भाव ने बाजार में फूंकी नई जान
20 साल से बंद था घी का डिब्बा, खोलने पर जो दिखा उसे देख दंग रह गई दुनिया
भतीजे संग प्रेम प्रसंग का शक: पति ने आधी रात पत्नी का सिलबट्टे से कुचला चेहरा