उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी बिजमा देवी के चेहरे पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
क्या था विवाद का कारण? आरोपी पति सुमन कुमार को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी का उसके ही भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बुधवार रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर तूतू-मैंमैं हुई, जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई।
मौके पर ही दम तोड़ा विवाद बढ़ने पर तैश में आए सुमन कुमार ने घर में रखे सिलबट्टे को उठाया और पत्नी के चेहरे, माथे और आंखों पर कई वार किए। चोट इतनी गहरी थी कि बिजमा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को महज तीन दिन पहले ही मायके से वापस लेकर आया था। इस दंपती के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद इन मासूम बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी सिटी प्रयागराज के अनुसार, हत्या के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश -
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 6, 2026
प्रयागराज के पूरामुफ्ती में पति ने पत्नी बिजमा देवी की सिलबट्टे से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी।
आरोपी सुमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
बुधवार रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ,… pic.twitter.com/f1uxaVxtne
अब बिना रिजर्वेशन आसान होगा सफर: अलीगढ़-राजघाट रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
500 लोगों के साथ रामायण देख भावुक हुए अनुपम खेर , फिल्म को लेकर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
SIR के बाद छिन सकती है नागरिकता , अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भतीजे के साथ पत्नी के प्रेम प्रसंग का शक: पति ने सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट
20 साल से बंद था घी का डिब्बा, खोलने पर जो दिखा उसे देख दंग रह गई दुनिया
U19 एशिया कप: सहवाग के बेटे की आतिशी पारी, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
लखनऊ: नाइट ड्यूटी पर गया था पति, मोमोज डेट पर बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी
BSNL का बड़ा धमाका: एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की छुट्टी पाएं, मिल रहा है डेली 2GB डेटा
कोटा में लड्डू क्रांति : कोचिंग स्टूडेंट्स ने मिठाई के लिए सड़क पर किया अनोखा प्रदर्शन
पटना: मनेर पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट तक गूंजी गोलियां