झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। मौत से ठीक पहले किए गए उनके लाइव वीडियो ने सरकारी तंत्र और भू-माफियाओं के गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लाइव में दी थी चेतावनी, नहीं मिला मदद का हाथ चौंकाने वाली बात यह है कि निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन करके अपनी जीवन लीला समाप्त करने की सूचना दी थी। सूत्रों के अनुसार, लाइव शुरू करने के दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। आरोप है कि चेतावनी मिलने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज निशा भगत केवल एक कार्यकर्ता नहीं थीं, बल्कि वे आदिवासी अधिकारों की मुखर समर्थक थीं। केंद्रीय सरना समिति की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं निशा जल-जंगल-जमीन, सरना धर्म कोड और आदिवासी सांस्कृतिक पहचान के लिए हमेशा लड़ती रहीं। आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं की मनमानी के खिलाफ उन्होंने कई बार मोर्चा खोला था।
सिस्टम के दबाव में हारीं जंग अपने आखिरी वीडियो में निशा ने कहा, जोहार, नमस्कार। आज एक मजबूत लड़की हार गई। अगर सरकार का फंडाफोड़ करना गलत है, तो यह मेरी मौत है। मुझे नहीं पता था कि हेमंत सरकार के संरक्षण में पल रहे भू-माफिया ही मेरी मौत का कारण बनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर प्रशासन और माफिया के गठजोड़ को अपनी जान जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
राजनीतिक गलियारों में उबाल निशा भगत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ विरोध की लहर दौड़ गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में माफिया राज हावी है और सरकार केवल लीपा-पोती में माहिर है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अजय तिरकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने भी घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता का लाइव आत्महत्या करना राज्य की लचर कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। फिलहाल, इस मामले ने आदिवासी समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
झारखंड की बेटी निशा भगत ने आज पूरे देश के सामने आत्महत्या कर ली।@INCIndia की सरकार के सामने मज़बूत बेटी ने माफियाओं के सामने मजबूरी में जान दे दी,नाम दो ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का और विदेशी ताक़तों के एजेंट अजय तिरकी का ।केस चलेगा,लीपा पोती होगी ।लेकिन मीडिया में यह खबर… pic.twitter.com/PWhvlZe07e
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 6, 2026
पीएम मोदी की शरद पवार से फोन पर बात, कहा- अब आराम करें, सुप्रिया संभाल लेंगी मोर्चा
पीएम मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, नन्ही रिद्धिमा संग दिखीं खास तस्वीरें
भतीजे के साथ पत्नी के प्रेम प्रसंग का शक: पति ने सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट
बस्तर में तबाही के बाद किसानों का फूटा गुस्सा: ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजे और कर्ज माफी की मांग पर अड़े
दिवाली के पटाखों में छिड़ी Avengers और Dr. Doom की जंग, सोशल मीडिया पर मची धूम
राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: चाय पर सियासी चर्चा या 2029 का एजेंडा?
सड़क पर जनता, राष्ट्रपति की कुर्सी गई: क्या पैराग्वे का बैंकिंग संकट सत्ता बदलने की नई इबारत है?
पटना: मनेर पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट तक गूंजी गोलियां
सोना-चांदी पुराने हुए! भारत के पास है अरबों का वो खजाना जो चीन का घमंड तोड़ेगा
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR का दम घुट रहा; कई इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना बनी चुनौती