दीवाली पार्टी से शुरू हुआ बवाल दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक दीवाली पार्टी की तस्वीर ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस पार्टी में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा हुक्का पीते नजर आए, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में उनके साथ सांसद मनोज तिवारी और पत्रकार सुधीर चौधरी भी मौजूद थे।
AAP का तंज: सुखा नशा और प्रदूषण का मज़ाक आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से प्रवेश वर्मा की तस्वीरें साझा करते हुए तंज कसा। पार्टी ने लिखा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऑनलाइन शराब बेच रही हैं और मंत्री प्रवेश वर्मा सूखा नशा कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दिल्ली के प्रदूषण का जिक्र करते हुए आप ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली जहरीली हवा में सांस ले रही है, तब भाजपा नेता पार्टी में धुआं उड़ाने में व्यस्त हैं।
प्रवेश वर्मा का पलटवार: यह हमारी संस्कृति है आलोचनाओं से घिरे प्रवेश वर्मा ने बचाव करने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें हुक्के के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में वे अलग-अलग मौकों पर हुक्का पीते दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी संगीत है और उन्होंने इसे हमारी संस्कृति, हमारा मान का नाम दिया है।
क्या है सियासी मायने? प्रवेश वर्मा ने हुक्के को सांस्कृतिक गौरव से जोड़कर AAP के आरोपों को खारिज करने की कोशिश की है। वहीं, आम आदमी पार्टी इसे भाजपा का दोहरा चरित्र बता रही है। एक तरफ जहां पार्टी पंजाब में नशा खत्म करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में उनके नेता का ऐसा व्यवहार आप के लिए बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह हुक्का वॉर और कितना तूल पकड़ता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऑनलाइन शराब बेच रही हैं और मंत्री परवेश वर्मा सूखा नशा कर रहे हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) November 3, 2026
और बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि ये पंजाब से नशा ख़त्म करेंगे! ग़ज़ब है! pic.twitter.com/2DG3up3vRD
अग्निवीरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: अग्निपथ योजना में दो साल के सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी की मंजूरी
बेंगलुरु: बेकाबू SUV का कहर, कबाब सेंटर में घुसते ही उबले तेल ने मचाई तबाही
हुक्का विवाद पर गरमाई राजनीति: AAP के हमले के बाद प्रवेश वर्मा ने जारी की पूरी एल्बम
हारमोनियम की थाप पर मोदी का सुर संग्राम : अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस को करारा जवाब
शुभमन गिल का विराट संकल्प: न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
प्रलय के आगे फाज खिलौना, पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति पर भारत भारी
दिल्ली: स्कूल में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, क्लासरूम में गिरी और थम गईं सांसें
क्या अब दीदी रहीं आंटी ? शुभेंदु अधिकारी के तीखे कटाक्ष से बंगाल की सियासत गर्म
सावधान: क्या आपके WhatsApp पर आया है राम मंदिर का दिवाली संदेश? ट्रस्ट ने दी ये जरूरी जानकारी
रणजी ट्रॉफी: मेघालय क्रिकेट में बवाल, गुटबाजी के चलते पूरी टीम सस्पेंड; ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला