दिवाली से पहले मोदी सरकार ने देश के अग्निवीरों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अग्निपथ योजना में बदलाव को मंजूरी दी गई है। अब अग्निवीरों को अब दो साल का सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी (सेवा विस्तार) मिलेगा।
अब 4 साल की जगह 6 साल तक सेवा का मौका सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब अग्निवीरों के पास कुल छह साल तक सेवा करने का विकल्प होगा। वर्तमान नियमों के तहत चार साल पूरे होने पर 75% अग्निवीरों को सेवा मुक्त कर दिया जाता था, लेकिन अब इन युवाओं को दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा।
नियमित सेना में शामिल होने का बेहतर अवसर दो साल का यह अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने के बाद, उन सभी अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा जो निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि सेना को अधिक कुशल, युवा और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाए ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक भर्ती नीति नहीं है, बल्कि भारतीय सेना को युद्ध के बदलते स्वरूप के लिए तैयार करने की एक दीर्घकालिक रणनीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छह साल बाद प्रदर्शन के आधार पर अग्निवीरों को रेगुलर सैनिकों के रूप में नामांकित किया जाएगा।
पहले बैच के 18,300 अग्निवीरों को सीधा लाभ आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक पहले बैच के लगभग 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ये कुल भर्ती हुए अग्निवीरों का 75% हैं। नई व्यवस्था लागू होने से इन युवाओं को तत्काल सेवा से मुक्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके पास दो साल और सेना में बने रहने का विकल्प होगा। यह सेवा विस्तार पूरी तरह से अग्निवीरों की सहमति पर आधारित होगा।
क्या है वर्तमान अग्निपथ योजना? 14 जून 2022 को शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत अब तक अग्निवीरों को चार साल के लिए भर्ती किया जाता था। चार साल बाद केवल 25% जवानों को ही स्थायी कैडर में लिया जाता था। सेवा पूरी करने वाले युवाओं को करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाता है। अब इस बदलाव के साथ, युवाओं के लिए सेना में दीर्घकालिक करियर की संभावनाएं पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई हैं।
VIDEO | At a Cabinet briefing, Chief of Defence Staff Lt Gen NS Raja Subramani says, “Today is a very important day for the Indian Armed Forces and our Agniveers. The Cabinet has approved a pathway for Agniveers to be absorbed into the Indian Armed Forces...The Agnipath scheme… pic.twitter.com/A87bmYHyis
— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2026
फिट नहीं थे हिटमैन ? हवा में उड़कर रोहित शर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब
ऑकलैंड में गूंजा किंग कोहली का शोर: सुपरमैन कैच से न्यूजीलैंड को दिया सातवां झटका
राजस्थान: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम
फैक्ट चेक: क्या कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद को मारा थप्पड़? वायरल वीडियो का सच आया सामने
अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार की दौड़: घुड़दौड़ प्रतियोगिता से चर्चा में बाहुबली विधायक
अंतरिक्ष से डाले गए वोट: पृथ्वी से 400 किमी ऊपर कैसे वोट करते हैं एस्ट्रोनॉट्स?
विराट कोहली का जादुई कैच और धनुष-बाण सेलिब्रेशन: ऑकलैंड में फिर चला किंग का जादू
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव: अब हर छत से पैदा होगी बिजली
देश में जारी हुआ 250 रुपये का खास सिक्का, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे मिलेगा?
मैदान पर मौत का तांडव: गोलकीपर से जोरदार टक्कर के बाद 30 वर्षीय फुटबॉलर ने तोड़ा दम