पश्चिम बंगाल की राजनीति में वाकयुद्ध एक नए स्तर पर पहुँच गया है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें दीदी की जगह आंटी कहकर संबोधित किया है। उनके इस बयान ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
कौन दीदी? आंटी गई! मीडिया से बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने ममता बनर्जी के बयानों का जिक्र किया, तो शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए उन्हें बीच में ही टोक दिया। उन्होंने कहा, कौन दीदी? आंटी? आंटी तो गई। शुभेंदु का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और उनके समर्थक इसे ममता बनर्जी पर करारा प्रहार मान रहे हैं।
ममता का आरोप: चुनाव हाईजैक हुए यह बयान दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली के जवाब में आया है। रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कोई चुनाव नहीं हारी, बल्कि भाजपा ने चुनावों को हाईजैक किया है। ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र को दबाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का इस्तेमाल किया गया।
टुकड़े-टुकड़े गैंग है विपक्षी गठबंधन शुभेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी दोनों देश विरोधी ताकतों को सपोर्ट कर रहे हैं। शुभेंदु ने विपक्षी गठबंधन को टुकड़े-टुकड़े गैंग करार देते हुए कहा कि ये लोग विकास के खिलाफ काम करते हैं और देश की संस्कृति के बजाय सोनिया गांधी की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।
CAA और मतुआ समुदाय पर बड़ा ऐलान राजनीतिक बयानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर भी बड़ा वादा किया है। उन्होंने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2026 तक राज्य में CAA के करीब 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने मतुआ समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के अनुदान और मतुआ विकास बोर्ड के पुनर्गठन का भी संकल्प लिया है।
बंगाल में आर-पार की लड़ाई शुभेंदु ने दावा किया कि जनता ने टीएमसी को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के प्रत्याशी नंदीग्राम और फालता जैसे इलाकों से भाग रहे हैं। एक तरफ ममता बनर्जी लोकतंत्र बचाने की बात कर रही हैं, तो दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी बंगाल से टीएमसी के पूर्णतः सफाए का दावा कर रहे हैं। आने वाले समय में यह टकराव और भी तीखा होने के आसार हैं।
“Kon Didi? Aunty? Aunty gayi! 🤣🤣
— Sagnik Banerjee (@ItsSagnikHere) November 2, 2026
Suvendu Adhikari dada’s sarcasm has its own fanbase! pic.twitter.com/IxbT2UFodi
क्या हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान? ट्रेड डील से मची हलचल
घास में घात लगाकर बैठी थी शेरनी! किसान पर जानलेवा हमले का खौफनाक वीडियो वायरल
विराट का विराट कीर्तिमान: नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कोहली
EVM पर सवाल तो इस्तीफा दें राहुल-प्रियंका: पूर्णिया में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा
अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले: सेना में कार्यकाल 2 साल बढ़ा, अब 6 साल तक मिलेगी सेवा की गारंटी
मुरादाबाद: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, बेकाबू बोलेरो ने 5 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत
छात्रों के लिए मसीहा बने CM विजय: स्टेट टॉपर को पहनाया सोने का हार, दीं सफलता की नसीहतें
38-39 की उम्र में भी जवान , ऑकलैंड में रोहित और विराट की फुर्ती ने न्यूजीलैंड को किया पस्त
दिल्ली: स्कूल में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, क्लासरूम में गिरी और थम गईं सांसें
धरती से 400KM दूर: अंतरिक्ष से ऐसे डाला गया वोट, जानें कौन हैं ये 3 NASA एस्ट्रोनॉट