पूर्णिया: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को बिहार के पूर्णिया में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए ईवीएम (EVM) और वोटर लिस्ट सुधार पर कई बड़े सवाल खड़े किए।
राहुल गांधी को बांग्लादेश भेजने की तंज मंच से संबोधित करते हुए सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार, बंगाल या असम में चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी, शुभेंदु अधिकारी और मैं मिलकर राहुल गांधी को बांग्लादेश भेज देंगे। वहां जाकर वह चुनाव लड़ें और जीतें। उन्हें वहां हमारी दुआएं भी मिलेंगी।
ईवीएम पर दोहरे रुख का विरोध सरमा ने कांग्रेस के ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को ढकोसला करार दिया। उन्होंने कहा, अगर ईवीएम खराब है, तो राहुल और प्रियंका गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी ईवीएम से ही जीते हैं। जब कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम ठीक रहती है, हारने पर खराब हो जाती है, यह कैसा तर्क है?
बाबर-औरंगजेब के नाम पर सियासत सीमांचल और असम में चल रहे वोटर लिस्ट सुधार (SIR) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट से बाबर और औरंगजेब के नाम हटाए जा रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी इसलिए परेशान हैं क्योंकि इन नामों के हटने से उनके चुनाव जीतने की संभावना कम हो गई है।
मोदी वोट नहीं, दिल जीत रहे हैं राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद वहां रामलला विराजमान हुए हैं। क्या इसे वोट चोरी कहेंगे या जन-विश्वास?
केरल बनाम बिहार की राजनीति सरमा ने दोहराया कि केरल में भी वोटर लिस्ट सुधार प्रक्रिया हुई है, जहां कांग्रेस समर्थित सरकार है। उन्होंने सवाल किया कि वहां यह प्रक्रिया सही है, लेकिन बिहार में आते ही गलत क्यों हो जाती है? उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट से संदिग्ध नाम हर हाल में हटाए जाएं।
अंत में, उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद पूर्णिया में उमड़ी जनसैलाब का आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों को देश के लिए बाधक बताया।
*कैसे article 370 को हटाया , कैसे expressways बने , कैसे भारत naxal mukt बना ।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 4, 2026
Rahul Ji कुछ तो सीखो । pic.twitter.com/Qe9hLER0Jt
बिहार में क्राइम होता है, अपराध नहीं : सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी का तीखा हमला
नए साल पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 18 ट्रेनों का किराया होगा कम, अब सुपरफास्ट चार्ज से मुक्ति
राज ठाकरे का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र के सूखे को देख मनसे ने रद्द किया शिवाजी पार्क का दीपोत्सव
सोने की तस्करी में 1500% का तूफानी उछाल: सरकारी पाबंदियां बनीं कालाबाजारी का रास्ता
दो बच्चों की नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या अब पंचायत चुनाव का नियम बदलेगा?
पंजाब की सियासत में हलचल: क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल?
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: अब अग्निवीरों को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, सरकार का बड़ा फैसला
पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: मोगा में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी
सीनियर होने के बावजूद मोहम्मद सिराज प्लेइंग-11 से क्यों हैं बाहर? जानिए पूरी सच्चाई
प्रलय के आगे फाज खिलौना, पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति पर भारत भारी