हजारों करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने के बाद मंगलवार को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सौरभ को अदालत लाया गया, जिसका चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। अब जांच एजेंसी इस मामले की परतें खोलने के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है।
पूछताछ से खुलेंगे कई राज सीबीआई की टीम सौरभ चंद्राकर से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की तैयारी में है। जांच का मुख्य केंद्र ऐप का संचालन, सट्टे के जरिए जुटाई गई रकम का निवेश और विदेशों में भेजे गए हवाला लेनदेन पर है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस नेटवर्क के पीछे कौन से बड़े चेहरे और प्रभावशाली लोग शामिल हैं जो इसे संरक्षण दे रहे थे।
CM साय का बड़ा बयान: कई और लोग फंसेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूछताछ के बाद इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है कि क्या यह जांच अब सत्ता और रसूखदार लोगों के करीब तक पहुंचेगी।
कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक हित के लिए लोकतंत्र का गलत इस्तेमाल करती रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के उन दावों पर भी पलटवार किया जिनमें वे चुनावी प्रक्रिया और वोटिंग पर सवाल उठाते हैं।
कानूनी दांव-पेच और प्रत्यर्पण की चुनौती सौरभ के वकीलों ने उसके प्रत्यर्पण को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बचाव पक्ष का तर्क है कि ओमान से प्रत्यर्पण केवल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मामले में मंजूर हुआ था, न कि CBI के। हालांकि, सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि महादेव ऐप से जुड़े ईडी और सीबीआई के मामले आपस में जुड़े हुए हैं और रायपुर की विशेष अदालत ही इस पर अंतिम फैसला लेगी।
6 हजार करोड़ का है पूरा खेल महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप करीब 6 हजार करोड़ रुपये का घोटाला माना जा रहा है। सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके साथियों ने इस नेटवर्क को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देश-विदेश में फैलाया था। क्रिकेट से लेकर अन्य खेलों तक सट्टा लगवाने के लिए तैयार किए गए पैनल और बैंक खातों का जाल अब जांच एजेंसियों के निशाने पर है। यह गिरफ्तारी इस पूरे साम्राज्य को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
*#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Mahadev betting scam accused Saurabh Chandrakar is now being produced before the CBI Special Court following his medical examination. pic.twitter.com/VUYtnYe7RI
— ANI (@ANI) November 4, 2026
रणबीर कपूर की रामायण पर सुनील लहरी का बड़ा बयान, म्यूजिक से खुश नहीं लक्ष्मण
असम में अब बहुविवाह पड़ा भारी, सरकारी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे कर्मचारी: CM हिमंता का सख्त फरमान
रणजी ट्रॉफी: मेघालय क्रिकेट में बवाल, गुटबाजी के चलते पूरी टीम सस्पेंड; ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला
प्रतिभाशाली युवाओं को डराया और मारा जा रहा है : सिद्धू मूसेवाला को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़: पर्यटन का नया हब बनाने की राह पर शाह का विजन
दो बच्चों की नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या अब पंचायत चुनाव का नियम बदलेगा?
मैदान पर मातम: गोलकीपर से टकराकर स्पेनिश फुटबॉलर की दर्दनाक मौत
रामायण के लिए अल्लू अर्जुन का बड़ा ऐलान: यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति का गौरव है
शुभमन गिल का विराट संकल्प: न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन; रूट किया गया बंद