खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्पेन के टेनेरिफ फुटबॉल क्लब के 30 वर्षीय स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया है। एक मैच के दौरान गोलकीपर के साथ हुई भीषण टक्कर ने उनकी जान ले ली, जिसने पूरी फुटबॉल दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
यह घटना एफसी अंडोरा और टेनेरिफ के बीच खेले गए स्पेनिश सेकेंड डिविजन मैच के दौरान हुई। हेलिओडोरो रोड्रिग्ज लोपेज स्टेडियम में मुकाबला 2-2 की बराबरी पर था और मैच अंतिम पलों में था, तभी यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिगुएल को गंभीर चोटें आईं और गिरते ही वे अचेत हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर के बाद मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट आया था। मैदान पर ही उन्हें बचाने की कोशिश की गई और पुनर्जीवित (resuscitate) करने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार, मंगलवार सुबह 8:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
टेनेरिफ क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर इस क्षति को असहनीय बताया है। क्लब ने कहा, हमारे पास सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के साथ खड़े हैं। क्लब ने उनके परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की है।
जीसस डी मिगुएल 2025 में कैस्टेलॉन छोड़कर टेनेरिफ में शामिल हुए थे। पिछले एक साल से अधिक समय से वे टीम का मुख्य हिस्सा थे। उन्होंने टेनेरिफ को सेकेंड डिवीजन में प्रमोट कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी असमय मौत से खेल प्रशंसकों और साथी खिलाड़ियों में शोक की लहर है।
लेखक: मोहम्मद अलफैज
HEARTBREAKING NEWS FROM SPAIN! 🇪🇸💔
— The Khel India (@TheKhelIndia) November 3, 2026
30-year-old Tenerife striker Jesús de Miguel has passed away in hospital after suffering a collision with Andorra Goalkeeper Jesús Owono during a match.
Heartfelt condolences to his family, friends and teammates.
Rest in peace! 🙏…
यूपी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा प्रहार: 1170 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पिता की क्रूरता: 10 साल के मासूम को मंदिर में पटका, लाश के पास बेखौफ सोता रहा कातिल
पुणे की पिंक लाइन : महिला शक्ति और सौर ऊर्जा से लैस मेट्रो का आगाज
रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया रामायण के तीसरे पार्ट का राज? फैंस बोले- स्पॉयलर कपूर इज बैक
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: 120 की रफ्तार से आंध्र तट से टकराया, 18 उड़ानें रद्द
2027 चुनाव: क्या अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? जानिए क्या है उनकी रणनीति
फोटोशूट बना मुसीबत: दुल्हन को गुब्बारों ने हवा में उड़ाने की कोशिश की, वीडियो वायरल
हार की आशंका पर ट्रंप का प्लान-बी : कहा- मैं बन जाऊंगा मिस्टर वीटो
यूक्रेन में कोहराम: राहत सामग्री बांट रहे स्कूल पर रूसी बमबारी, 26 लोगों की मौत; 20 लापता