नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म रामायण लंबे समय से चर्चा में है। अब तक फैंस यही जानते थे कि यह पौराणिक गाथा दो भागों में रिलीज होगी, लेकिन रणबीर कपूर के हालिया बयान ने इस चर्चा को हवा दे दी है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी हो सकता है।
रणबीर के बयान से मची हलचल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैंने पार्ट टू का 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। हम शूटिंग प्रोसेस में हैं। भले ही हमने पार्ट 2 या पार्ट 3 पूरा कर लिया हो (अगर कोई है)... यह मेरे लिए लाइफ-डिफाइनिंग अनुभव है।
रणबीर के मुंह से पार्ट 3 का जिक्र निकलते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि क्या मेकर्स ने चुपके से इस फ्रेंचाइजी को तीन भागों में विस्तार देने का मन बना लिया है।
फैंस ने लिया मजे, बोले- स्पॉयलर कपूर रणबीर के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस का कहना है कि रणबीर ने अनजाने में बड़ी जानकारी लीक कर दी है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, रणबीर स्पॉयलर कपूर वापस आ गए हैं। वहीं, कुछ दर्शक इस बात से उत्साहित हैं कि कहानी को तीन हिस्सों में देखने का मौका मिल सकता है।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का पहले का इशारा दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी पहले संकेत दिए थे कि शुरू में रामायण को तीन भागों में बनाने की योजना थी, जिसे बाद में दो भागों में समेटने का फैसला लिया गया। हालांकि, रणबीर के बयान से यह सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि क्या पर्दे के पीछे अभी भी तीन फिल्मों का प्लान चल रहा है।
4,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट करीब 4,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे। उनके साथ साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। सनी देओल और रवि दुबे जैसे दिग्गज सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिलहाल, आधिकारिक तौर पर मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दर्शकों की नजरें अब फिल्म के पहले पार्ट पर टिकी हैं, जो दिवाली 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Ranbir The Spoiler Kapoor is Back 😭#Ramayana pic.twitter.com/HvsxurRVeP
— Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) November 2, 2026
पुतिन की अमेरिका को दो टूक: ईरान पर परमाणु हमला हुआ, तो यूक्रेन में रूस की बदलेगी रणनीति
लड्डू का रंग कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी: FDA की रेड में 1,190 किलो मिठाई जब्त, देशभर में एक्शन जारी
UP में बंपर भर्ती: अग्निवीरों को सीधी सरकारी नौकरी का तोहफा, 6 महीने में भरे जाएंगे 1 लाख पद
छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है भाजपा, खदानों पर है सरकार की नजर: भूपेश बघेल
प्रेमी बना दरिंदा: होटल के कमरे में गला घोंटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, वारदात के बाद फरार
भीषण चक्रवात मुरासु का तांडव: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, 110 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़: पर्यटन का नया हब बनाने की राह पर शाह का विजन
चक्रवात ‘मुरासु’ का रौद्र रूप: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा खतरा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट
बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बयान पर मचा सियासी बवाल
रणजी ट्रॉफी: मेघालय क्रिकेट में बवाल, गुटबाजी के चलते पूरी टीम सस्पेंड; ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला