फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के मथुरा रोड स्थित एक होटल में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे में महिला का शव बरामद हुआ। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पति-पत्नी बनकर पहुंचे थे होटल मृतक महिला की पहचान बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली 35 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है। वह पलवल के गदपुरी में किराए पर रह रही थी और मजदूरी करती थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने प्रेमी शेखर के साथ होटल पहुंची थी। होटल के रिकॉर्ड में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था।
कर्मचारी को कमरे में मिली लाश दिन भर दोनों कमरे के अंदर ही रहे और दोपहर को बाहर से खाना भी मंगवाया। देर रात तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मचारी ने जाकर देखा। दरवाजा खुला था और अंदर चांदनी बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी, जबकि उसका प्रेमी शेखर वहां से गायब था।
गर्दन पर मिले चोट के निशान कर्मचारियों ने तुरंत मामले की सूचना मैनेजर और पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में महिला की गर्दन पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
आरोपी की तलाश जारी पुलिस जांच में पता चला है कि चांदनी शादीशुदा थी। उसका पति बेंगलुरु में काम करता है और बच्चे गांव में हैं। आरोपी शेखर भी मूल रूप से मुंगेर का ही रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मौत की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
*होटल रूम में 4 घंटे की मौज मस्ती क़े बाद बॉयफ्रेंड बन गया दरिंदा, गला दबाकर जान ली.. अब पकड़ा गया क़ातिल
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) November 2, 2026
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ में वन स्टार गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में बॉयफ्रेंड शेखर राम संग स्टे कर रही युवती चांदनी कुमारी की हत्या उसी क़े बॉयफ्रेंड ने की थी। पुलिस ने आरोपी… https://t.co/E4sxGFAOmw pic.twitter.com/bAuDmDLX5f
बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: चाकू की नोक पर महिला को बनाया बंधक, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश में धराया आरोपी
टॉयलेट सीट साफ करते दिखे बीजेपी सांसद, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: ट्रक से भिड़ी बाइक, तो ड्राइवर के कॉलर पर चढ़ गई महिला
चक्रवात मुरासु का तांडव: 120 KM की रफ्तार से आंध्र तट पर लैंडफॉल, भारी तबाही की आशंका
बिहार के DG पर सुधाकर सिंह का बम : 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का लगाया गंभीर आरोप
बिहार में क्राइम है पर अपराध नहीं: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बयान पर सियासत गरमाई
आईफोन की जिद में मौत को बुलावा: माता-पिता ने नहीं दिलाया फोन तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ के रंग में रंगे अमित शाह: राज्योत्सव के समापन में भरेंगे नई ऊर्जा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से महिला आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 सलाखों के पीछे
तमिल फिल्म जगत में दिवाली की रौनक: CM विजय ने 224 प्रोड्यूसर्स को दिए 16 करोड़