बिहार की राजनीति में पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर नया उबाल आ गया है। बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन पर आय से अधिक संपत्ति और बेनामी जमीन के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार (3 नवंबर, 2026) को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब डीजी कुंदन कृष्णन ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और सांसद के बयानों को लेकर सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा। नोटिस में सांसद से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया था, जिसे सुधाकर सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया। अब सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या नोटिस भेजने से पहले अधिकारी ने सरकार से अनुमति ली थी। सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
सुधाकर सिंह ने दावा किया है कि डीजी कुंदन कृष्णन और उनके परिवार के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। सांसद के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, नालंदा के बिंद और दरियापुर में कृषि भूमि, पटना के नाला रोड में मकान और गुरुग्राम में फ्लैट शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संपत्तियों की घोषित कीमत और बाजार भाव में भारी अंतर है, जिसकी जांच जरूरी है।
सांसद ने कई विशिष्ट संपत्तियों का ब्यौरा देते हुए सवाल उठाए हैं:
सुधाकर सिंह ने नकद, सोना और कीमती रत्नों के स्रोतों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और भुगतान के स्रोत की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से होनी चाहिए।
सांसद ने स्पष्ट किया है कि 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस उन्हें चुप नहीं करा सकता। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और मामले को केंद्र सरकार तक ले जाएंगे।
*बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति के गंभीर एवं महत्वपूर्ण मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस:-
— Sudhakar Singh (रोज़गार जहाँ, वोट वहाँ) (@_Sudhaker_singh) November 3, 2026
बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन ने भोजपुर जिला के बिलौटी गाँव निवासी भरत तिवारी जी के फेक एनकाउंटर मामले में मुझे पाँच करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है ।… pic.twitter.com/5kHq2pkzci
भारत-भूटान की अटूट दोस्ती: गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में पीएम मोदी के नाम समर्पित हुआ 76वां पवित्र स्तूप
AI और डीपफेक के जाल से परेशान फिल्मी सितारे: चिरंजीवी-राम चरण ने अमित शाह से लगाई गुहार, मिला सख्त एक्शन का भरोसा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में डोली धरती, 3.1 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती
ऑपरेशन रिजीम चेंज: स्टिंग ऑपरेशन से देश की राजनीति में भूचाल, नेताओं में तीखी तकरार
भगवान राम के 5 पिता : धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध की मांग
48 घंटे का ऑपरेशन रेस्क्यू : मुंबई से 3000 किमी दूर नेवी ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए 20 लोग
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: 120 की रफ्तार से आंध्र तट से टकराया, 18 उड़ानें रद्द
बिहार में क्राइम होता है, अपराध नहीं : सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी का तीखा हमला
दिल्ली में दमघोंटू हवा: GRAP-2 लागू, क्या बंद होंगे स्कूल? जानें पूरी सच्चाई