भूटान ने भारत के साथ अपनी गहरी मित्रता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने सीमावर्ती क्षेत्र में विकसित हो रही गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में पवित्र स्तूप संख्या 76 को प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित किया है।
अध्यात्म और दोस्ती का अनूठा संगम यह सम्मान ल्हाबाब डूचेन के पावन अवसर पर दिया गया। इस दौरान मात्र 9 घंटे के भीतर 108 बौद्ध स्तूपों (जंगचूब चोर्टेन) की स्थापना और अभिषेक किया गया। बौद्ध धर्म में स्तूप को बुद्ध के प्रबुद्ध मन का भौतिक प्रतिनिधित्व माना जाता है, इसलिए किसी को स्तूप समर्पित करना अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक महत्व रखने वाला कार्य माना जाता है।
किरेन रिजिजू ने जताया आभार इस भव्य समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। उन्होंने स्तूप संख्या 76 पर विशेष प्रार्थना की और इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सम्मान भारत-भूटान मित्रता के प्रति पीएम मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण और उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
क्यों खास है गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी ? भूटान के राजा की परिकल्पना से तैयार हो रही यह सिटी अपनी तरह की पहली परियोजना है। यहाँ मुनाफे की होड़ के बजाय लोगों की खुशी और मानसिक शांति को प्राथमिकता दी गई है। यह शहर भूटान की परंपराओं और वज्रयान बौद्ध धर्म के मूल्यों को केंद्र में रखकर विकसित किया जा रहा है।
दुनिया भर में गूंजी इसकी चर्चा इस ऐतिहासिक अभिषेक समारोह में भूटान के शाही परिवार के साथ-साथ दुनिया भर के बौद्ध गुरु और करीब 2 लाख लोग शामिल हुए। यह परियोजना न केवल भूटान के आर्थिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत और भूटान के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के एक नए युग की शुरुआत को भी दर्शाती है।
Dedicating sacred stupa to someone is not an ordinary gesture. It is highly meritorious, auspicious, and spiritually significant. In Buddhism, a stupa is not just a monument, it is a physical representation of the Buddha’s enlightened mind.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 2, 2026
Heartfelt gratitude to His Majesty,… pic.twitter.com/MLCiPCBYWl
त्रिपुरा: तस्करी रोकने गए BSF जवानों पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश; मची खलबली
लड्डू का रंग कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी: FDA की रेड में 1,190 किलो मिठाई जब्त, देशभर में एक्शन जारी
सब मुझे फंसा रहे हैं... : प्रैक्टिस के दौरान विराट-रोहित के बीच लगी मजेदार शर्त, जानिए कौन हारा
छत पर फुल किट पहनकर प्रैक्टिस कर रहे मोहम्मद रिजवान, वीडियो देख फैंस ने लिए जमकर मजे
फर्स्ट एसी भी असुरक्षित: ट्रेन में महिला के ढाई लाख के गहने और नकदी चोरी, मदद के लिए खींची 4 बार चेन!
चक्रवात मुरासु का तांडव: 120 किमी की रफ्तार से आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, कई इलाके जलमग्न
यशस्वी जायसवाल की तूफानी वापसी: 7 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार शतक
सिरदार देव की महिमा: जहां कैलेंडर से 7 दिन पहले ही जल उठती है दिवाली
कोला और आइसक्रीम के बाद बिस्किट बाजार में रिलायंस की बड़ी दस्तक, किफायती दाम में लॉन्च किए 9 नए वेरिएंट
कुछ तो लोग कहेंगे... : रामायण पर छिड़े विवाद और ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर का दो-टूक जवाब