रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए प्रदर्शन के बाद रायपुर वापसी पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने राज्योत्सव में कथित छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान और महादेव सट्टा ऐप जैसे मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
दिल्ली में हुए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए बघेल ने कहा कि यह 1974 और 1994 की रैलियों से भी बड़ी थी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आत्मा को चोट पहुंचाई गई है और उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा। भीड़ पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया ने केवल खाली कुर्सियां दिखाईं, जबकि मुद्दा देशभर में कटे हुए 13 करोड़ मतदाताओं का था।
महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर बघेल ने कहा कि एजेंसियां वही कर रही हैं जो सरकार चाह रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के समय ही 72 एफआईआर दर्ज की गई थीं और लुकआउट सर्कुलर के लिए पत्र लिखा गया था। उन्होंने ईडी और सीबीआई से स्पष्ट करने को कहा कि वे यह बताएं कि मामले का मालिक शुभम सोनी है या सौरभ चंद्राकर। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर बघेल ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, भाजपा को न छत्तीसगढ़ से प्यार है, न छत्तीसगढ़ियों से। उन्हें तो केवल यहां की खदानों से मतलब है और वे जानते हैं कि सब कुछ किसे सौंपा जा रहा है।
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर राज्योत्सव में भीड़ जुटाने को लेकर भी पूर्व सीएम ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा भीड़ दिखाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और राशन दुकानदारों पर दबाव बना रही है। बघेल ने लिखा, जब जनता नहीं आ रही, तो भाजपा सरकारी तंत्र का सहारा ले रही है, जो उनकी हताशा को दर्शाता है।
*पूरी भाजपा, भाजपा नियंत्रित मीडिया और भक्तगण गिनती लगा लगाकर परेशान हो गए थे कि रामलीला मैदान में कितने लोग आए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 2, 2026
अब इनको गृहमंत्री अमित शाह को भीड़ दिखानी है।
अपनी बारी आई तो सरकारी कर्मचारियों को इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना है कि राशन दुकानदारों को भी अपने साथ दस दस लोगों को लेकर… pic.twitter.com/YFjMQfMJ7x
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश से हड़कंप
फर्स्ट एसी भी असुरक्षित: ट्रेन में महिला के ढाई लाख के गहने और नकदी चोरी, मदद के लिए खींची 4 बार चेन!
बीएमसी का पर्यावरण अभियान बना सियासी अखाड़ा: दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर मचा बवाल
मंदिरों पर विवादित टिप्पणी: नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भड़के केंद्रीय मंत्री
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: 120 की रफ्तार से आंध्र तट से टकराया, 18 उड़ानें रद्द
आईपीएल में बड़ा उलटफेर: पंजाब किंग्स के हुए हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस को मिलेगा घातक तेज गेंदबाज
वो दिल्ली में जाकर उत्पात मचा रहीं : दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
वायनाड में मेडिकल इमरजेंसी: 100 छात्र अचानक हुए बीमार, स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद
एल्विश यादव का नया वीडियो वायरल: फैन के साथ हंसकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी?
IPL 2027: CSK की बड़ी चाल से मची खलबली, क्या SRH से छिन जाएगा यह खतरनाक मैच-विनर?