Oppo अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज Reno 17 को नवंबर में चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने इन फोन्स के स्पेसिफिकेशंस लीक कर दिए हैं, जिसने बाजार में हलचल पैदा कर दी है।
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है। लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड मॉडल यानी Oppo Reno 17 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Reno 17 Pro मॉडल में 7,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो बैटरी बैकअप को लेकर चिंतित रहते हैं।
दोनों ही स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 17 और 17 Pro, दोनों में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो शानदार जूमिंग कैपेसिटी प्रदान करेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो, स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5 इंच की LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन और प्रो मॉडल में 6.3 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन दी जा सकती है।
Oppo ने दोनों स्मार्टफोन्स के लिए अलग-अलग चिपसेट का चुनाव किया है। Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जबकि प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर दिया जाएगा। ये फोन 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज के विभिन्न कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हो सकते हैं।
लीक के अनुसार, फोन कई आकर्षक रंगों में आ सकते हैं, जिनमें स्नो व्हाइट, स्टारलाइट पिंक और कोको ब्राउन जैसे विकल्प शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक केवल चीन में इसके नवंबर लॉन्च की पुष्टि की है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और सटीक कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट में फोन के साथ-साथ Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 भी पेश किए जा सकते हैं।
#OPPOReno17 - 6.5 LTPS OLED Flat Screen - Snapdragon 7Gen4 - 50MP Periscope Telephoto - 8000mAh #OPPOReno17Pro - 6.3 LTPS OLED Flat Screen - Dimensity 8550 - 50MP Periscope Telephoto - 7200mAh https://t.co/5ueiPnxSCK
— Govind Sharma (@DivineS1319) November 3, 2026
रणजी ट्रॉफी: मेघालय क्रिकेट में बवाल, गुटबाजी के चलते पूरी टीम सस्पेंड; ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला
बिहार में क्राइम होता है, अपराध नहीं : सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी का तीखा हमला
बिहार के DG पर सुधाकर सिंह का बम : 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का लगाया गंभीर आरोप
भारत-भूटान की अटूट दोस्ती: गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में पीएम मोदी के नाम समर्पित हुआ 76वां पवित्र स्तूप
आधी रात बेडरूम में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई सनसनी! दो जहरीले करैत सांपों को देखकर रेस्क्यू टीम भी रह गई हैरान
नाच न जाने तो आंगन टेढ़ा : अमित शाह ने राहुल गांधी को दी संसद में बहस की खुली चुनौती
पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद सस्पेंड हुए ACP मनस्वी वशिष्ठ, जानें क्या है पूरा विवाद
‘योगी सरकार आई तो जलेंगे घर, चलेगा बुलडोजर’: मौलाना जर्जिस अंसारी का भड़काऊ बयान
AI और डीपफेक के जाल से परेशान फिल्मी सितारे: चिरंजीवी-राम चरण ने अमित शाह से लगाई गुहार, मिला सख्त एक्शन का भरोसा
8300 करोड़ की पुणे मेट्रो का पानी-पानी हाल: उद्घाटन से पहले ही छत से टपकने लगा पानी