नई दिल्ली: हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच शाह ने राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती दी और कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग के जरिए चुनाव जीतने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
गृह मंत्री ने विपक्ष के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने का विरोध किया है। शाह ने स्पष्ट किया कि सूची से 6.25 करोड़ लोग जो दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, 3 करोड़ मृतक, 1 करोड़ डुप्लीकेट और 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने जरूरी हैं।
शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया कि जो लोग जीवित ही नहीं हैं, उनका वोट कौन डालेगा? उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी फर्जी वोटिंग के जरिए सत्ता में वापसी का सपना देख रही है।
विपक्ष के हंगामे और विरोध को देखते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। आप सामने आएं और इस पर बहस करें।
यह बयान राहुल गांधी की दिल्ली में हुई रैली के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें विपक्ष ने मतदाता सूची में धांधली का दावा किया था।
ईवीएम पर विपक्ष के रुख पर शाह ने कहा, अगर ईवीएम से ही धांधली हो रही है, तो तेलंगाना, हिमाचल और तमिलनाडु में कांग्रेस कैसे जीती? उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो सब ठीक रहता है, लेकिन हारते ही वे ईवीएम को दोष देने लगते हैं। इसके लिए उन्होंने कहा, नाच न जाने तो आंगन टेढ़ा।
साथ ही, अमित शाह ने कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट (नकली संसद) आयोजन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वास्तविक संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसलिए वे ऐसी नकली संसद में अपनी हसरत पूरी कर रहे हैं।
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध केवल इसलिए कर रही है क्योंकि वह अवैध घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाए रखना चाहती है। उन्होंने दोहराया कि बीजेपी देश की मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 3 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो गई है अब जिनकी मृत्यु हो गई है उसका वोट हटाना चाहिए कि नहीं? राहुल जी जो है नहीं उनका वोट कौन आकर देगा? कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके चुनाव जीतना चाहती है। pic.twitter.com/gDYXMXQARI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2026
समंदर में बढ़ेगी भारत की धमक: नौसेना को मिलेंगे 8 नेक्स्ट जनरेशन युद्धपोत, 53,866 करोड़ के सौदे पर मुहर
राजकोट के लग्जरी होटल में चल रही थी शराब पार्टी , पुलिस की रेड में 76 लोग हिरासत में
फ्लोरिडा में विमान का भयावह क्रैश: मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा लियरजेट , 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
विराट कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे किंग कोहली
नाच न जाने तो आंगन टेढ़ा : अमित शाह ने राहुल गांधी को दी संसद में बहस की खुली चुनौती
हैलोवीन पर खूनी तांडव: अमेरिका के कई शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 लोगों की मौत
IPL 2027: रिटेंशन का रोमांच बढ़ा, BCCI ने डेडलाइन में किया बड़ा बदलाव
भारत-यूरोपीय संघ व्यापार महा-समझौते की तैयारी तेज: ब्रुसेल्स में बनी नई रणनीति
चक्रवात ‘मुरासु’ का रौद्र रूप: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा खतरा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट
रावण से पहले इन राक्षसों ने दी थी भगवान राम को चुनौती: रामायण के बड़े युद्धों का होगा रोमांच