मुंबई में दिवाली के दौरान प्रदूषण पर काबू पाने के लिए BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) द्वारा शुरू किया गया जागरूकता अभियान विवादों में आ गया है। इस अभियान में शामिल अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वीडियो ने मुंबई की राजनीति में हलचल मचा दी है।
मुंबई में बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए, BMC ने बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत एक कैंपेन शुरू किया। इसका उद्देश्य नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे न जलाने और प्रदूषण कम करने की अपील करना था। इस वीडियो में अभिनेत्री दीया मिर्जा लोगों को त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रही थीं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। साटम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल उठाए और कहा, हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं और संस्कृति बहुत गहरी हैं।
विवाद बढ़ता देख BMC ने तुरंत बिना कोई आधिकारिक सफाई दिए अभिनेत्री का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया।
इस मामले में भाजपा नेता नितेश राणे ने भी तीखा हमला बोला है। राणे ने ट्वीट करते हुए कहा कि, दीया मिर्जा को कभी भी ईद, मुहर्रम या बकरिद के समय पर्यावरण पर ज्ञान देते नहीं देखा गया। जब भी हिंदू त्योहार आते हैं, तभी पर्यावरण की चिंता क्यों जागती है? अगर दम है तो कभी पर्यावरण के अनुकूल रमजान या बकरिद मनाने की सलाह देकर दिखाएं।
इस कैंपेन में दीया मिर्जा के अलावा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, माधुरी दीक्षित और स्वप्निल जोशी जैसे सेलिब्रिटी भी शामिल किए गए थे। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेशों का पालन करवाना और सार्वजनिक सड़कों व फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाना उनका मुख्य लक्ष्य था।
हालांकि, वीडियो हटाए जाने के बाद BMC ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने मुंबई में एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।
BMC takes down actor Dia Mirza’s Diwali awareness video following objections from BJP Mumbai president Ameet Satam. The video urged citizens to avoid firecrackers and noise pollution during Diwali. Satam expressed his objection on X, questioning the need for Dia Mirza to give lessons on celebrating the festival. @deespeak @mybmc #Diwali2026
— Girish Kamble (@GirishKamble22) November 2, 2026
पंजाब: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
वियतनाम पहुंचे NSA अजीत डोभाल: रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने की कवायद
बांग्लादेश आर्थिक तबाही की कगार पर: 500 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, सड़कों पर उतरे 10 लाख मजदूर
वर्दी के खिलाफ वर्दी का मोर्चा: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर क्यों मचा हड़कंप?
मिर्जापुर में खाकी पर लगा दाग! गांजा तस्कर को छोड़ने के लिए नोटों की गड्डियां लेने का वीडियो वायरल
महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: दिल्ली पहुंचते ही दिखाया पुष्पा स्वैग, चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
बीएमसी का पर्यावरण अभियान बना सियासी अखाड़ा: दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर मचा बवाल
राम-कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री: टेढ़े और सीधे वाले बयान से मचा बवाल
यूपी की राजनीति: योगी आदित्यनाथ का सपा पर बड़ा हमला, कहा- सपा उत्तर प्रदेश के लिए है श्राप
IND vs NZ ODI: विराट-रोहित की वापसी, जानें कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का हर मैच