बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
क्या है वीडियो में? वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण की मुद्रा और उनके व्यक्तित्व पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वे कहते हैं, तुम्हारे ठाकुर जी हर फोटो में टेढ़े दिखते हैं। उनका नाम भी टेढ़ा, चलने का अंदाज भी टेढ़ा। जबकि हमारे राम सीधा चलते हैं, सीधे दिखते हैं और उनका धाम अयोध्या भी सीधा है।
बांसुरी और धनुष पर विवादित टिप्पणी धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी और श्रीराम के धनुष की तुलना करते हुए कहा, बांसुरी बजाना तो खेल है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि गाय चराना कोई भी कर सकता है, लेकिन हनुमान जी द्वारा पूरा पर्वत उठा लेना कोई सामान्य बात नहीं है।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ राय इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बता रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि जब कथावाचक हिंदू एकता की बात करते हैं, तो आराध्य देवताओं के बीच इस तरह की तुलना करना अनुचित है।
दूसरी ओर, कुछ समर्थक इसे कथा के दौरान किया गया एक हल्का-फुल्का मजाक या विनोद बता रहे हैं। उनका मानना है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री? बवाल बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से ही स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, इसका मतलब यह नहीं कि हम ठाकुर जी के विरोधी हैं। हम उनके बिल्कुल भी विरोधी नहीं हैं। यह तो बस विनोद की बात आ गई जो हमने कह दी।
फिलहाल, इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। अधिकांश लोगों का कहना है कि भगवान के स्वरूपों में तुलना करने के बजाय उनकी शिक्षाओं पर चर्चा करना बेहतर है। इस मामले पर अब धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई नया आधिकारिक बयान नहीं आया है।
*धीरेन्द्र शास्त्री खुलेआम श्री कृष्ण जी अपमान कर रहे है। pic.twitter.com/ltt6B3R2t0
— Samajwad ki PDA Soch (@Yadav_2027) November 2, 2026
सहारा रिफंड: अब 50,000 की सीमा खत्म, पूरी रकम पाने का मौका; जारी हुए नए हेल्पलाइन नंबर
प्राचीन ज्ञान ही आधुनिक समस्याओं का समाधान: डॉ. प्रीति अदाणी ने वाराणसी में दिया भविष्य का मंत्र
‘हमारे पास समय खत्म हो चुका है...’ क्रैश से पहले पायलट के आखिरी शब्द, अमेरिकी प्लेन हादसे की खौफनाक हकीकत
दीया मिर्जा के पटाखा मुक्त दिवाली संदेश पर सियासी घमासान; बीजेपी-शिवसेना ने उठाए तीखे सवाल
अलविदा वेद राही: गुल गुलशन गुलफाम से घर-घर पहचान बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर का 93 की उम्र में निधन
विराट कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे किंग कोहली
फ्लोरिडा विमान हादसा: ‘हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा!’... मौत से चंद सेकेंड पहले का खौफनाक ऑडियो
विकसित विदर्भ 2026: गडकरी का मास्टर प्लान, AI और आइडिया बैंक से बदलेगी विदर्भ की तस्वीर
अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा : यूपी में ओवैसी की हुंकार, अखिलेश-कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनी मुस्लिम राजनीति
ऊर्जा संकट के बीच PM Modi का नया Energy Masterplan : 500 GW का लक्ष्य और किसानों की बदली किस्मत!