अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बेहद दर्दनाक विमान हादसा हुआ। ऑस्टिन, टेक्सास से बहामास जा रहा एक निजी लियरजेट 60 विमान वेस्ट पाम बीच इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे का शिकार हुआ विमान और मंजर N722BD के रूप में रजिस्टर्ड यह विमान ग्रीनएक्रस इलाके में एक मोबाइल होम पार्क के पास रिहायशी क्षेत्र में गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवहन सचिव शॉन डफी ने सभी 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है।
बर्फ और टर्बुलेंस ने बढ़ाई मुश्किलें सामने आए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑडियो से पता चला है कि दुर्घटना से पहले क्रू भारी मुसीबत में था। पायलट ने ATC को मध्यम टर्बुलेंस और विमान पर बर्फ जमने (Icing Conditions) की जानकारी दी थी। उस समय विमान के बाहर का तापमान माइनस 47 डिग्री सेल्सियस था। बेहतर रास्ते की तलाश के बीच ही हालात तेजी से बिगड़ने लगे।
‘मेडे, मेडे! हम तेजी से नीचे गिर रहे हैं’ ऑडियो में पायलट की घबराहट साफ सुनी जा सकती है। पायलट ने आपातकालीन संकेत मेडे जारी करते हुए कहा, 722 ब्रावो डेल्टा, हम नीचे जा रहे हैं। हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से गिर रहे हैं!
जैसे-जैसे समय बीत रहा था, विमान की नीचे गिरने की गति 22,000 फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई। बैकग्राउंड में अलार्म की लगातार बजती आवाजें कॉकपिट के भीतर मचे कोहराम की गवाही दे रही थीं।
आखिरी शब्द: ‘अब हमारे पास समय नहीं बचा’ ATC कंट्रोलर ने पायलट को ढांढस बंधाने की पूरी कोशिश की और कहा, मैं आपके साथ हूं, मुझसे बात करें। लेकिन विमान पर नियंत्रण पूरी तरह खो चुका था। पायलट ने आखिरी संदेश में कहा, हम जमीन से टकराने वाले हैं। इसके तुरंत बाद किसी ने चिल्लाकर कहा, बाहर देखो... हे भगवान, अब हमारे पास समय नहीं बचा है! और इसके साथ ही संपर्क टूट गया।
जांच में जुटी एजेंसियां फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) अब इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। क्या यह हादसा तकनीकी खराबी, मौसम की मार या किसी अन्य कारण से हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।
CHILLING AUDIO captures FEMALE PILOT’S FINAL MOMENTS before PLANE CRASHES in FLORIDA
— RT (@RT_com) November 1, 2026
‘MAYDAY, MAYDAY, we’re descending 10,000 FEET PER MINUTE’
‘LOOK OUTSIDE JACK… HOLY FU*K WE’RE OUT OF TIME’ — TERRIFYING final words heard before impact https://t.co/h4lZ7UIZ88 pic.twitter.com/AaHiQRI69N
IPL 2027: रिटेंशन लिस्ट के लिए फ्रेंचाइजियों को मिली बड़ी राहत, डेडलाइन 2 दिन आगे बढ़ी
यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा एलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
आसमान से गिरा मौत का गोला : फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ बिजनेस जेट
मां को प्रेमी संग देख लिया, फिर बेटे ने कहा- पापा को बताऊंगा; अगले ही पल छीन ली गई 14 साल के मासूम की सांसें!
3 नवंबर का मौसम: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मुजफ्फरपुर पाइपलाइन धमाका: खुदाई के दौरान दहला गोबरसही इलाका, थार के उड़े परखच्चे, तबाही का मंजर
बीएमसी का पर्यावरण अभियान बना सियासी अखाड़ा: दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर मचा बवाल
IPL 2027: रिटेंशन का रोमांच बढ़ा, BCCI ने डेडलाइन में किया बड़ा बदलाव
कुछ तो लोग कहेंगे... : रामायण की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
एचएमटी की ऐतिहासिक वापसी: बैंगलोर में घड़ियां खरीदने के लिए 2 किमी लंबी कतार, क्या है इस दीवानगी का राज़?