अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ। पाम बीच काउंटी में एक प्राइवेट लियरजेट 60 (Learjet 60) आसमान से किसी मिसाइल की तरह सीधे जमीन पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क पर बना मौत का गड्ढा यह विमान बहामास जा रहा था, तभी दोपहर करीब 12:50 बजे यह वेस्ट पाम बीच के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, विमान जमीन से टकराते ही एक जोरदार धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया। सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया और चारों तरफ मलबा बिखर गया। गनीमत रही कि रिहायशी घरों और वहां से गुजर रही गाड़ियों के पास गिरने के बावजूद जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ।
पायलट ने दिए थे अंतिम संकेत फ्लाइट डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर था। उड़ान के दौरान पायलट ने बर्फ जमने (icing) और तेज टर्बुलेंस की सूचना दी थी। पायलट ने स्थिति बिगड़ने पर विमान को 2,000 फीट और ऊपर ले जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन चंद पलों में ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
मेडे, मेडे और मौत का सफर ATC को भेजे गए अंतिम संदेशों में पायलट की घबराहट साफ सुनाई दे रही थी। पायलट ने चिल्लाते हुए कहा, मेडे, मेडे... हम 8,000 फीट नीचे जा रहे हैं। विमान की गति अनियंत्रित है और हम हर मिनट 20,000 फीट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं। इसके तुरंत बाद विमान अचानक दाईं ओर मुड़ा और सीधा जमीन से जा टकराया।
जांच के घेरे में हादसा परिवहन मंत्री सीन डफी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और विमान के पंखों पर जमी बर्फ को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। एहतियात के तौर पर आसपास की एक कॉलोनी से करीब 600 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
WATCH: New video shows Learjet 60 business jet crashing near West Palm Beach, Florida.
— BNO News (@BNONews) November 1, 2026
The plane was completely disintegrated upon impact. Number of casualties unknown. pic.twitter.com/l5JT9KEWnQ
क्या दीया मिर्जा का वीडियो हटाना सही? प्रदूषण-मुक्त दिवाली पर मचा सियासी बवाल
फ्लोरिडा विमान हादसा: 16 करोड़ का प्राइवेट जेट मिसाइल की तरह गिरा, पायलट के आखिरी शब्द सुनकर दहल जाएंगे आप
IDBI बैंक के 10,000 कर्मचारी हड़ताल पर: बैंकिंग कामकाज ठप, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर
चक्रवात ‘मुरासु’ का रौद्र रूप: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा खतरा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाताधारक सावधान: क्या आपका अकाउंट भी 10 नवंबर के बाद बंद हो जाएगा?
दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो बना विवाद की जड़, मेयर ऋतु तावड़े ने दी सख्त चेतावनी
मिर्जापुर में खाकी पर लगा दाग! गांजा तस्कर को छोड़ने के लिए नोटों की गड्डियां लेने का वीडियो वायरल
कुशीनगर में मातम: तिलक समारोह से लौट रही वैन की ट्रेलर से टक्कर, एक ही गांव के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
मन्नत में नहीं दिखे किंग खान , पर फैंस के नाम लिखा एक खास नोट; जन्मदिन पर मिला डबल सरप्राइज
बिग बॉस 20: आसिफ खान का सफर खत्म, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग; सलमान ने लगाई क्लास