कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हाटा-पिपराइच NH-28 पर भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर और वैन के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सड़क पर गाड़ी के पुर्जे बिखर गए और चीख-पुकार मच गई।
मृतक सभी लोग ग्राम पंचायत भलुही के निवासी थे। ये सभी लोग पिपरा गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे जब वे वैन से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 6 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में जान गंवाने वालों में कन्हैया प्रसाद (40), रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) शामिल हैं। वहीं, 17 वर्षीय आर्यन और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
*कुशीनगर/हाटा थाना क्षेत्र में ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने टक्कर, वैन सवार में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। #Kushingar pic.twitter.com/ifnRXbkw8Z
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) November 2, 2026
मिर्जापुर में खाकी पर लगा दाग! गांजा तस्कर को छोड़ने के लिए नोटों की गड्डियां लेने का वीडियो वायरल
101 पुरुष, 24 घंटे और सिर्फ 2 मिनट का समय: एडल्ट स्टार लिली फिलिप्स का सनसनीखेज खुलासा
तुम हिंदुत्व विरोधी, हमें मत सिखाओ दिवाली : दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर, BMC से किया ब्लैकलिस्ट
महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: दिल्ली पहुंचते ही दिखाया पुष्पा स्वैग, चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
‘हमारे पास समय खत्म हो चुका है...’ क्रैश से पहले पायलट के आखिरी शब्द, अमेरिकी प्लेन हादसे की खौफनाक हकीकत
खाकी का काला खेल: पहले खुद बिछाया ड्रग्स का जाल, फिर उसी के नाम पर नेता को किया गिरफ्तार
अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा : यूपी में ओवैसी की हुंकार, अखिलेश-कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनी मुस्लिम राजनीति
कंधे पर पति को ले जाती पत्नी का वीडियो हुआ वायरल, CM मोहन ने ऐसे बदला परिवार का जीवन
फ्लोरिडा में रूह कंपाने वाला विमान हादसा: मिसाइल की तरह गिरा बिजनेस जेट, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
बिग बॉस में मचा बवाल: बेटी के प्यार से खफा माता-पिता शो से बाहर ले जाना चाहते थे, जानें क्या हुआ?