महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पार्टी को इस चुनाव में एक भी सीट न मिलने से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान का नतीजा माना जा रहा है।
हार-जीत तो चलती रहती है इन चर्चाओं के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार ने चुप्पी तोड़ी है। पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की कलह से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, चुनाव में हार और जीत एक प्रक्रिया का हिस्सा है। हमारे बीच कोई फूट नहीं है।
सुनेत्रा पवार ने हार को स्वीकार करते हुए आगे की रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, अगर हार हुई है, तो आत्ममंथन की जरूरत है। हम बैठकर इस नतीजे की गहराई से समीक्षा करेंगे और अपनी कमियों को दूर करेंगे।
छत्रपति संभाजीनगर में ढहा किला अजित पवार के लिए सबसे बड़ा झटका छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट रही। यहां से तीन बार विधायक रहे सतीश चव्हाण को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें शरद पवार गुट के प्रतापसिंह पाटिल ने मात दी।
इस हार पर विपक्षी खेमे ने निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है। प्रतापसिंह पाटिल ने दावा किया कि शिक्षित मतदाताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जनता को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता।
महायुति बनाम महा विकास अघाड़ी: किसका रहा दबदबा? विधान परिषद की 5 सीटों पर हुए इन चुनावों में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) का पलड़ा भारी रहा। MVA ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्ताधारी महायुति गठबंधन मात्र 2 सीटों पर सिमट गया।
नतीजों का गणित कुछ इस प्रकार रहा:
इस चुनाव परिणाम ने जहां एक ओर अजित पवार की पार्टी के लिए आत्ममंथन की स्थिति पैदा कर दी है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन MVA का मनोबल काफी बढ़ा दिया है।
*Pune: Maharashtra DCM Sunetra Pawar said, There was no rift among us, and whenever there is an election, victory and defeat happen. If there is a defeat, there is a need for self-introspection. We will definitely do self-introspection. (30.10) pic.twitter.com/2mdIcRWNhP
— ANI (@ANI) October 31, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द सीरीज की रेस में कौन है सबसे आगे? इन 4 दिग्गजों पर टिकी हैं निगाहें
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन को मंजूरी: अब 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें क्या होगा रूट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मॉक महाभियोग : खड़गे-राहुल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
मौसम का डबल अटैक : 25 राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
हर इंसान को एक बार जेल जरूर जाना चाहिए : सोनम वांगचुक ने क्यों दिया यह विवादास्पद बयान?
पोलैंड में संवैधानिक संकट: शीर्ष अदालत पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति ने बीच हवा से मोड़ा विमान
दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन: वोट बचाओ, देश बचाओ रैली के लिए तैयार इंडिया गठबंधन
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जन-महाभियोग : खरगे ने की ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
दूध के बाद अब दही पर महंगाई की मार: 14 रुपये तक महंगी हुई कीमतें, 1 नवंबर से बदलेंगे रेट
बदरीनाथ से लौटते समय बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, मातम में बदली चारधाम यात्रा