आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने दही के दामों में भी बड़ा इजाफा कर दिया है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी।
दूध हुआ 8 से 12 रुपये तक महंगा केएमएफ द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में 8 से 12 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य टोंड दूध और काउ मिल्क अब 8 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वहीं, स्पेशल टोंड और शुभम मिल्क के दाम में 12 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
दही की कीमतों में भारी उछाल दूध के साथ ही दही के शौकीनों को भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 500 ग्राम दही का पैकेट जो पहले 28 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 36 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, एक किलो दही के पैकेट की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 68 रुपये कर दी गई है। यानी एक किलो के पैकेट पर उपभोक्ता को 14 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
क्यों बढ़ाई गई कीमतें? फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला किसानों की बढ़ती लागत और बाजार की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इस साल कम बारिश और सूखे के कारण हरे चारे और पानी की भारी किल्लत हो गई है, जिससे पशुओं के पालन-पोषण, इलाज और दवाइयों पर किसानों का खर्च काफी बढ़ गया है।
डेयरी किसानों को राहत की उम्मीद कर्नाटक में करीब 26.89 लाख डेयरी किसान फेडरेशन से जुड़े हैं। फेडरेशन का कहना है कि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए दूध की खरीद दरें बढ़ाना जरूरी था, जिसका असर सीधे तौर पर खुदरा कीमतों पर पड़ा है। अब देखना यह है कि आम जनता पर महंगाई की यह मार कितनी भारी पड़ती है।
After increasing milk prices by ₹8, Karnataka has now hiked curd prices by another ₹14.
— Lala (@FabulasGuy) October 31, 2026
Supriya Ranvijay Zubair 👇 pic.twitter.com/xGpRioBSBe
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, लगाई जीत की हैट्रिक
दिलजीत दोसांझ का दिल छू लेने वाला अंदाज: मंच पर महिला सुरक्षाकर्मी को कहा मां , गूंज उठा पूरा स्टेडियम
प्री-वेडिंग फोटोशूट बना आफत: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ी दुल्हन, बाल-बाल बची जान!
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली धमाका: 80 हजार की भीड़, विरोध करने वालों को दो टूक जवाब
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, तीन महीने पहले ही मिला था पहली पत्नी से तलाक
IND A vs NZ A: दूसरे दिन इन 5 सितारों पर टिकी निगाहें, क्या पलट पाएंगे मैच की तस्वीर?
दिल्ली की दिवाली पर मंडराया संकट: 75 लाख लोगों की आजीविका पर राहुल गांधी की रैली का साया
अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा: T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बने भारत के पहले डबल सेंचुरी स्टार
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत का भावुक पल: महिला पुलिस अधिकारी में देखी अपनी मां की छवि
जबलपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर चाकू से हमला, आरोपी की बहन के खाकी रसूख से पुलिस सकते में