भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 के बड़े अंतर से मात दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है।
अभिषेक नैन का शानदार प्रदर्शन इस जीत के नायक अभिषेक नैन रहे। उन्होंने मैच में दो बेहतरीन गोल दागकर जापान के डिफेंस की कमर तोड़ दी। यह मुकाबला अभिषेक के करियर का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह और विष्णुकांत सिंह ने एक-एक गोल का योगदान दिया।
शुरुआती संघर्ष और बराबरी का मुकाबला मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। दूसरे ही मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसे बेकार कर दिया। 11वें मिनट में अभिषेक के गोल से भारत ने बढ़त बनाई, लेकिन 15वें मिनट में जापान के शोता यामादा ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए स्कोर 1-1 कर दिया। पहले तीन क्वार्टर तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
चौथे क्वार्टर में दिखा भारतीय दबदबा मैच का फैसला आखिरी क्वार्टर में हुआ। भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जापान को बैकफुट पर धकेल दिया। 47वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को लीड दिलाई। इसके बाद 51वें मिनट में अभिषेक और 56वें मिनट में विष्णुकांत ने गोल कर भारत की जीत पक्की कर दी।
अगली चुनौती मलेशिया से लगातार तीन जीत के साथ अंक तालिका में भारत काफी मजबूत स्थिति में है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 13-0 और चीन को 5-2 से करारी शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला रविवार को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी। हालिया रिकॉर्ड को देखें तो एशियाई खेलों में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया था, जिससे टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है।
THREE IN A ROW! INDIA STORM INTO THE SEMIFINALS! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 30, 2026
The defending champions make it a hat-trick of wins, delivering a commanding performance by defeating Japan 4-1 to seal their third consecutive victory at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 and book their place in… pic.twitter.com/iGSyCPDJrD
हमने ऐसा ही किया... : न्यूजीलैंड के कप्तान ने बताया टीम इंडिया की कमजोरी का राज
चुनाव प्रचार में इतनी खोईं कि भूल गईं नामांकन का वक्त, 15 मिनट की देरी ने तोड़ा सरपंच बनने का सपना
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बैकफुट पर अनंत सिंह: बोले- जल्द ही फिर मिलेगी जमानत , नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
सर्दियों में बाढ़ का कहर: ओडिशा से बिहार तक तबाही, जानें देशभर के मौसम का डरावना सच
यूपी में BJP अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : लखनऊ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
आर्मेनियाई संसद बनी अखाड़ा: सदन में चले लात-घूंसे, कुर्सी-बोतलों से हुआ हमला
अंतरिक्ष में भारत की नई टाइम पावर : आज लॉन्च होगा NVS-03, मजबूत होगा देश का अपना GPS सिस्टम
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम: मनीषा भानवाला बनीं वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
फिर हिटमैन के हाथ में मुंबई इंडियंस की कमान: क्या वाकई बदल जाएगी टीम की किस्मत?
उज्जैन के किसानों को बड़ी सौगात: एलिवेटेड कॉरिडोर अब सीधे जुड़ेगा कृषि मंडी से