जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी निजी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने मशहूर पत्रकार निधि राजदान के साथ निकाह कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अद्भुत तस्वीर के साथ नई शुरुआत का ऐलान उमर अब्दुल्ला ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहद संक्षिप्त और भावुक कैप्शन लिखा— कल एक नई यात्रा शुरू हुई। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
तलाक के तीन महीने बाद ही दूसरी शादी दिलचस्प बात यह है कि उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली शादी कानूनी रूप से खत्म होने के महज तीन महीने के भीतर यह कदम उठाया है। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और उनकी पूर्व पत्नी पायल अब्दुल्ला के तलाक पर अंतिम मुहर लगाई थी।
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी मंजूरी उमर और पायल ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था। दोनों पक्षों ने अनुच्छेद 142 का हवाला देते हुए कोर्ट से तलाक की अर्जी दी थी, क्योंकि उनके बीच चल रहे कानूनी विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहे थे। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी तलाक की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
1994 में शुरू हुआ था पहला सफर बता दें कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी साल 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के एक होटल में काम करने के दौरान हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे, जाहिर और जमीर हैं। आधिकारिक रूप से तलाक से बहुत पहले, यानी 2009 से ही उमर और पायल अलग-अलग रह रहे थे और 2011 में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने अलगाव की पुष्टि की थी।
अब, एक लंबी कानूनी लड़ाई और निजी विवादों के बाद उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की है।
*A new journey began yesterday 💍@Nidhi pic.twitter.com/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
अलविदा संजय गुप्ता: मौत से 10 दिन पहले बेटी के साथ बिताए वो आखिरी पल, जो अब आंखों में आंसू ला देंगे
बिहार के मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मॉडल लागू करने की तैयारी, डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता
बस में युवती के साथ छेड़छाड़: बहादुरी दिखाकर लड़की ने कैमरे में कैद किया आरोपी का चेहरा
गर्लफ्रेंड के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, बहन ने मां को बता दी पोल, वीडियो वायरल
वोट चोरी का इतिहास नेहरू ने लिखा : खरगे के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, कांग्रेस को घेरा
‘वैमनस्य और ईर्ष्या का गठबंधन है इंडी’: JDU का विपक्ष पर बड़ा हमला
बिग बॉस 20: कनिका मान ने बयां किया खौफनाक अतीत, एक्स-बॉयफ्रेंड की हिंसा से कांप उठे घरवाले
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की हुंकार, पुलिस ने कहा- नहीं मिली अनुमति
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी; गोताखोर ने ऐसे बचाई जान