दिल्ली: 1 नवंबर 2026 को इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। इस रैली में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। हालांकि, रैली से ठीक पहले प्रशासन और विपक्ष के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
पुलिस का कड़ा रुख: परमिशन नहीं मिली दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने साफ कर दिया है कि कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और जंतर-मंतर को पहले ही डिनोटिफाई किया जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नेता अपनी निजी गाड़ियों से तय स्थानों तक तो जा सकते हैं, लेकिन मार्च की अनुमति देना सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है।
सुरक्षा का अभेद्य घेरा रामलीला मैदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित दिल्ली पुलिस के कई जिलों की फोर्स और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। प्रशासन किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
राहुल गांधी ने जारी किया रैली का रूट विपक्षी नेता और सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से खुली बसों में सवार होकर मिंटो ब्रिज पहुंचेंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान तक जाने की योजना है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मैप साझा करते हुए लिखा, कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! उनका रूट कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होकर अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक जाएगा।
विपक्ष में फूट, कई दल रहेंगे दूर इस रैली में विपक्षी एकता के दावों के बीच कुछ दरारें भी नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP), DMK, BJD और AIMIM ने इस रैली से पूरी तरह दूरी बना ली है। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलग होने से समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। वहीं, TVK ने अभी तक रैली में शामिल होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, जिससे स्थिति रहस्यमयी बनी हुई है।
*कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन ➡️ अजमेरी गेट ⤵️ रामलीला मैदान
🗓️ 1 नवंबर | 🕛 दोपहर 12 बजे#ChaloDilli pic.twitter.com/Rp1Ed6sHQU
INDIA Bloc की रैली को हरी झंडी, लेकिन मार्च पर सस्पेंस; दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी; गोताखोर ने ऐसे बचाई जान
21वीं मंजिल तक सिर पर ईंटें, लिफ्ट चालू पर मजदूरों के लिए नो एंट्री
राष्ट्रीय एकता दिवस: लौह पुरुष सरदार पटेल को देश का नमन, PM मोदी ने केवड़िया में दी पुष्पांजलि
कांटे फेम डायरेक्टर संजय गुप्ता का दुखद निधन, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा
भोपाल: बड़े तालाब में मौत की छलांग लगाने वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी जान
रामलीला मैदान रैली से पहले सियासी हलचल: ममता बनर्जी ने की अभिजीत दीपके से मुलाकात, कहा- मुझे इन पर गर्व है
दिल्ली ना ढाका : बांग्लादेश में फिर भड़का भारत विरोध, क्या है नाहिद इस्लाम का नया दांव?
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली धमाका: 10 साल पुराने इन 5 गानों पर झूम उठा JLN स्टेडियम
बंदर की अजब समझदारी: महिला के कहने पर नल बंद कर वापस लौटा स्मार्ट मेहमान