ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका की सड़कें एक बार फिर अशांत हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद भी देश में स्थिरता नहीं आई है। अब नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के कन्वीनर नाहिद इस्लाम ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
तानाशाह बदलने का आरोप नाहिद इस्लाम का कहना है कि बांग्लादेश ने एक तानाशाह (शेख हसीना) को तो हटा दिया, लेकिन उनकी जगह दूसरी तानाशाह सरकार आ गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। नाहिद का आरोप है कि रहमान के पास देश चलाने का कोई रोडमैप नहीं है।
भ्रष्टाचार और लूट का आरोप ढाका के शाहबाग में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए नाहिद ने तारिक रहमान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रहमान का लंदन से ढाका आने का मकसद केवल भ्रष्टाचार, लूटपाट, जबरन वसूली और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करना था। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा सरकार गिरे हुए तानाशाह का सामना करने में सक्षम नहीं है।
मंत्रियों के इस्तीफे की मांग नाहिद इस्लाम ने देश की बदतर होती सुरक्षा स्थिति और आसमान छूती महंगाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद और ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद के इस्तीफे की मांग की है। नाहिद ने कहा कि वे विरोध प्रदर्शनों के जरिए सरकार को इन मंत्रियों को पद से हटाने के लिए मजबूर कर देंगे।
भारत को लेकर भड़के नाहिद इस प्रदर्शन में भारत के खिलाफ नफरत साफ दिखी। नाहिद इस्लाम ने भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित कॉरिडोर का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तारिक रहमान भारत को बांग्लादेश से होकर कॉरिडोर दे रहे हैं, जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है।
गंगा जल संधि पर चेतावनी कॉरिडोर के अलावा, नाहिद ने गंगा जल संधि को लेकर भी सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दिसंबर से पहले गंगा जल संधि को रिन्यू नहीं किया गया, तो बांग्लादेश में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। नाहिद की इन मांगों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
Unstoppable.
— Nahid Islam (@NahidIslam_24) October 30, 2026
Our fight continues until all 4 demands, including the resignation of the Home Minister, are met. InshaAllah! pic.twitter.com/vSJsUf4n46
मोदी कहीं नहीं जाएगा : गुजरात में विपक्ष की टिप्पणी का जनता ने दिया करारा जवाब
बिग बॉस 20: कनिका मान ने बयां किया खौफनाक अतीत, एक्स-बॉयफ्रेंड की हिंसा से कांप उठे घरवाले
बदल जाएगी टाइमिंग! भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सुबह जल्दी उठना होगा फैंस को, नोट कर लीजिए नया शेड्यूल
कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का दर्दनाक खुलासा: पति की हैवानियत सुन दहल जाएंगे आप
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों पर चुंबकीय बम से हमला: मौत के मुहाने से बचे 27 जांबाज
खसम पूजन दिवस से नारी पर टिप्पणी तक: क्या बागेश्वर बाबा के बयान बन रहे हैं विवाद की वजह?
टेस्ट क्रिकेट का असली सस्पेंस: 288 रन, 10 विकेट और जीत के लिए जंग... क्या इतिहास रचेगा ऑस्ट्रेलिया?
कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का दर्दनाक खुलासा; पति की दरिंदगी से दहला ग्वालियर
उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट: नेशनल कॉन्फ्रेंस के 19 बागी विधायकों ने खोला मोर्चा, क्या गिर जाएगी सरकार?
लड़ाइयां हमें मत सिखाओ : दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट में सरकार और सेंसर बोर्ड पर सीधा हमला