होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर MT LOUISE 1 पर हुए एक रहस्यमयी हमले ने अंतरराष्ट्रीय जगत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस टैंकर पर 27 भारतीय नाविक सवार थे।
इंजन रूम में धमाका, बाल-बाल बचे नाविक 30 अक्टूबर 2026 को हुए इस हमले में टैंकर के इंजन रूम को निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, एक छोटी नाव टैंकर के करीब आई और उसके बाहरी हिस्से पर दो लिंपेट माइंस (चुंबकीय बम) चिपका दिए। धमाके के बाद जहाज में आग लग गई। गनीमत रही कि भारतीय क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की है कि सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
क्या होता है लिंपेट माइन ? लिंपेट माइन छोटे लेकिन बेहद घातक विस्फोटक उपकरण होते हैं। इनमें शक्तिशाली चुंबक लगे होते हैं, जिनकी मदद से इन्हें जहाज के स्टील स्ट्रक्चर पर आसानी से चिपकाया जा सकता है। ये विस्फोटक रिमोट या टाइमर से डिटोनेट किए जाते हैं। 2017 से होर्मुज क्षेत्र में इनका इस्तेमाल बढ़ गया है, क्योंकि इन्हें छोटी नौकाओं के जरिए चोरी-छिपे लगाना आसान होता है।
दो दिनों में दो हमले, 29 भारतीय नाविक खतरे में यह हमला उस समय हुआ जब महज 24 घंटे पहले 29 अक्टूबर को एक अन्य तेल टैंकर MT ARZANAH पर भी प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था। उस जहाज पर दो भारतीय नाविक मौजूद थे। इन दो दिनों में कुल 29 भारतीय नाविक समुद्री हमलों का शिकार हुए हैं, हालांकि राहत की बात है कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
तनाव की स्थिति और जांच घटना ओमान के खासाब शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर हुई। हमले के बाद टैंकर ने आग बुझाकर अपना सफर फिर शुरू कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच समुद्र में व्यापारिक जहाजों का निशाना बनना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। सरकार और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां मामले की बारीकी से निगरानी कर रही हैं।
BREAKING: PANAMA-FLAGGED TANKER MT LOUISE 1 HIT BY LIMPET MINES IN STRAIT OF HORMUZ; ALL 27 INDIAN SEAFARERS SAFE @DGMA_India
— Sea And Coast (@seaandcoast1) October 31, 2026
TWO EXPLOSIVE DEVICES ATTACHED TO TANKER S HULL BY SMALL CRAFT; ENGINE ROOM FIRE REPORTED
A Panama-flagged crude oil tanker, MT LOUISE 1, carrying 27… pic.twitter.com/yQEm4lOrQ2
लगातार 7 छक्के और हार की हैट्रिक: क्रुणाल पांड्या के लिए बुरा सपना बना हॉन्ग कॉन्ग सिक्स
हिंदू धर्म और गौ-मान्यताओं का अपमान: यहूदी धर्मगुरु योसेफ मिजराही के विवादित बयान पर मचा बवाल
रामलीला मैदान रैली: कल थम सकती है दिल्ली की रफ्तार, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह ट्रैफिक एडवाइजरी
दूध के बाद अब दही पर महंगाई की मार: 14 रुपये तक महंगी हुई कीमतें, 1 नवंबर से बदलेंगे रेट
बच्चे के कॉन्फिडेंस से खिलवाड़ बंद करें : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर दिनेश कार्तिक का बड़ा दांव, बताया किसे बाहर बिठाकर मिलेगा मौका
रणबीर कपूर की रामायण को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 3 घंटे 15 मिनट के रनटाइम ने बढ़ाई उत्सुकता
21वीं मंजिल तक सिर पर ईंटें, लिफ्ट चालू पर मजदूरों के लिए नो एंट्री
ढाका में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे: क्या तारिक रहमान सरकार के खिलाफ बढ़ रहा है जनाक्रोश?
AC-कूलर का पैकअप, अब रजाई निकालने की बारी: दिवाली से पहले 23 राज्यों में झमाझम बारिश, 90 की स्पीड से चलेगी हवा