दिल्ली: बॉलीवुड और पंजाबी संगीत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को राजधानी में आयोजित अपने लाइव कॉन्सर्ट में न केवल अपनी गायकी से समां बांधा, बल्कि अपने एक कदम से लाखों युवाओं का दिल भी जीत लिया। उन्होंने मंच से देश के सुरक्षाबलों के प्रति जो सम्मान दिखाया, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
आपकी मेहनत से ही हम सुरक्षित हैं शो के दौरान अचानक दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और दर्शकों का ध्यान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने भीड़ से सुरक्षाकर्मियों के लिए जोरदार तालियां बजवाने की अपील की। दिलजीत ने कहा कि सुरक्षाबलों के कड़े अनुशासन और मेहनत की वजह से ही आज कलाकार बेफिक्र होकर मंच पर गा पाते हैं और श्रोता संगीत का आनंद ले पाते हैं।
मंच पर दिखा भावुक पल कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने वहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला सुरक्षा अधिकारी को मंच पर आमंत्रित किया। मंच पर आते ही दिलजीत ने अत्यंत विनम्रता के साथ कहा, मैं व्यस्तता के कारण अपनी मां से साल में बस एक-दो बार ही मिल पाता हूं। आज जब मैंने आपको यहां सुरक्षा में मुस्तैद देखा, तो आपकी आंखों में मुझे मां की झलक दिखी। ऐसा लगा जैसे मां खुद यहां खड़ी होकर मेरा ध्यान रख रही हैं।
महिला सुरक्षाकर्मी को लगाया गले दिलजीत के इन शब्दों को सुनकर वह महिला अधिकारी भावुक हो गईं और उन्होंने गायक को गले लगा लिया। इसके तुरंत बाद, दिलजीत ने उन्हें एक विशेष उपहार देकर पूरे सम्मान के साथ विदा किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद युवा पीढ़ी (Gen Z) ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया।
भटके हुए युवाओं के लिए एक संदेश हाल के दिनों में देश में सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों के प्रति बढ़ते असम्मान और विवादों के बीच, दिलजीत की यह सादगी और संवेदनशीलता एक बड़ा संदेश है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए लोग दिलजीत की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना उन युवाओं के लिए एक कड़ा सबक है जो वर्दी का अपमान करते हैं, क्योंकि वास्तविक नायक वही हैं जो देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं।
Shout to Delhi Fans 🫶
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) October 30, 2026
Shoutout to @DelhiPolice
Shoutout to @OfficialDMRC
Shoutout to #CRPF
Shoutout to @bookmyshow pic.twitter.com/SI2dbXB3ZR
दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.5 घंटे में: क्या बुलेट ट्रेन बदल देगी उत्तर भारत की तस्वीर?
पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ : दिलजीत दोसांझ के तंज पर CJP अध्यक्ष का नरम रुख
राजस्थान में मौसम का मिजाज: आज कोटा-भरतपुर में बारिश के आसार, जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान
अखंड भारत के शिल्पी को नमन: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्री-वेडिंग फोटोशूट बना आफत: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ी दुल्हन, बाल-बाल बची जान!
पंजाब में AAP की पहली लिस्ट जारी: 17 जट्ट सिख और 11 दलितों पर दांव, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट
अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग: NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च, विदेशी GPS पर निर्भरता होगी खत्म?
पीयूष गोयल का बड़ा खुलासा: दुनिया के सबसे ताकतवर देश के डिप्टी PM मेरी सिफारिश कर रहे हैं
मौसम की मार या लाइमलाइट छिनने का डर, इंडी गठबंधन ने आखिर क्यों टाल दिया अपना शक्ति प्रदर्शन?
लगातार 7 छक्के और हार की हैट्रिक: क्रुणाल पांड्या के लिए बुरा सपना बना हॉन्ग कॉन्ग सिक्स