नई दिल्ली: देश भर में 31 अक्टूबर को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अर्नब के अवशेष और बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के कारण उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बादल बरसेंगे।
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेलंगाना में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में यह गति 70 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, अंडमान-निकोबार और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हल्की बारिश की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, शनिवार से मौसम में सुधार की संभावना है और 2 नवंबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, आगरा और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। वहीं बिहार में बारिश का दायरा कम हुआ है, लेकिन पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा बना हुआ है, जिसके लिए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया डिप्रेशन दक्षिण भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ-साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां 5 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड के तेवर और तीखे होंगे।
*मौसम संबंधी चेतावनी !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 30, 2026
मुख्य बिंदु:
(i) उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (चक्रवात अर्नब के अवशेष) के प्रभाव के
कारण, आज 30 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी… pic.twitter.com/IChea3xp1J
मौसम का डबल अटैक : 25 राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
जेल से बाहर आते ही फिर शिकंजे में आजम खान: ईडी ने लिया कस्टडी में, जानिए क्या है पूरा मामला
हिंदुओं की आस्था और डॉक्टरों का अपमान: इजरायली रब्बी योसी मिजराही अपने विवादित बोलों से घिरे
BMC के AI कैमरों का खौफ: अब सड़क पर कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई गंदगी फैलाने वालों की धड़कनें
बदल जाएगी टाइमिंग! भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सुबह जल्दी उठना होगा फैंस को, नोट कर लीजिए नया शेड्यूल
बिहार से बाहर कदम: वाराणसी से यूपी की सियासत में निशांत का उदय, 2027 चुनाव पर जेडीयू की पैनी नजर
दिल्ली ना ढाका : बांग्लादेश में फिर भड़का भारत विरोध, क्या है नाहिद इस्लाम का नया दांव?
हांगकांग सिक्सेस: क्रुणाल पांड्या की जमकर धुनाई, एक ओवर में लगे 5 छक्के
संन्यास के बाद जॉन सीना की WWE में वापसी का असली सच आया सामने!
ISRO NVS-03 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई ताकत, क्या अब अमेरिकी GPS की जरूरत खत्म?