WWE के दिग्गज और फेस ऑफ द कंपनी कहे जाने वाले जॉन सीना एक बार फिर रिंग में वापसी करने के लिए तैयार हैं। सीना की वापसी की खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि रिटायरमेंट के बाद सीना अचानक क्यों लौट रहे हैं।
अगले हफ्ते रॉ में होगी धमाकेदार एंट्री जॉन सीना अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Raw) के विशेष एपिसोड में नजर आएंगे। यह शो ब्रुकलिन से प्रसारित होगा। WWE ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि कर दी है, जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।
वापसी का असली कारण: जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वापसी का मुख्य मकसद किसी मैच को लड़ना नहीं, बल्कि एक नए प्रोजेक्ट का ऐलान करना है। सीना जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की घोषणा करने के लिए रिंग में कदम रखेंगे।
इस टूर्नामेंट को लेकर कंपनी की क्रिएटिव टीम काफी समय से शॉन माइकल्स और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों के साथ चर्चा कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीना इस बड़े इवेंट की तारीख और वेन्यू की जानकारी साझा करेंगे, जिसे ग्लोबल स्तर पर स्ट्रीम किया जाएगा।
2025 में रहा था यादगार सफर जॉन सीना ने साल 2025 में WWE में अपने रिटायरमेंट टूर के दौरान कई ऐतिहासिक पल दिए। उन्होंने अपने करियर की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा और पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनकर ग्रैंड स्लैम का खिताब भी अपने नाम किया।
इस दौर में सीना ने पूरी क्रिएटिव आजादी का आनंद लिया। साल की शुरुआत में हील टर्न लेकर उन्होंने फैंस को चौंकाया था, तो दिसंबर में गुंथर के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हार के साथ उन्होंने रिंग को अलविदा कहा था।
हॉल ऑफ फेम की ओर कदम भले ही सीना अब एक पूर्णकालिक रेसलर नहीं हैं, लेकिन उनका प्रभाव बरकरार है। रेसलिंग विशेषज्ञों का मानना है कि सीना की यह वापसी कंपनी और उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए एक नई शुरुआत है। इसके अलावा, आने वाले समय में फैंस उन्हें हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) में शामिल होते हुए भी देख सकते हैं।
CENA IS BACK 🫡 @JohnCena
— WWE (@WWE) October 27, 2026
John Cena returns to #WWERaw NEXT WEEK in Brooklyn SPECIAL START TIME 6 ET/3 PT only on @netflix!
🎟️: https://t.co/4dfLY9XpJf pic.twitter.com/yZcreuIDnO
आंध्र प्रदेश: क्लासरूम में घुसा सिरफिरा आशिक, 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से जानलेवा हमला
शूटआउट एट वडाला फेम निर्देशक संजय गुप्ता का 57 की उम्र में निधन, सिर में चोट बनी काल
दिलजीत दोसांझ का दिल छू लेने वाला अंदाज: मंच पर महिला सुरक्षाकर्मी को कहा मां , गूंज उठा पूरा स्टेडियम
बेटी के लेगो स्ट्रक्चर पर थम गई थी आखिरी नजर: संजय गुप्ता के निधन से 9 दिन पहले की भावुक कहानी
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द सीरीज की रेस में कौन है सबसे आगे? इन 4 दिग्गजों पर टिकी हैं निगाहें
IND A vs NZ A: दूसरे दिन इन 5 सितारों पर टिकी निगाहें, क्या पलट पाएंगे मैच की तस्वीर?
IND vs NZ: टी-20 सीरीज का फिनाले, क्या 4-1 से जीत दर्ज करेगा भारत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल
गोरखपुर AIIMS में इलाज का टोटा: निदेशक को जाना पड़ा प्राइवेट अस्पताल, कैथ लैब न होने पर सियासी घमासान
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने को तैयार हिटमैन और किंग कोहली , तोड़ेंगे दिग्गजों के रिकॉर्ड
पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ : दिलजीत दोसांझ के तंज पर CJP अध्यक्ष का नरम रुख