भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पावर हिटिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। मैदान पर हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित की जर्सी का नंबर 45 है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नंबर उन्होंने क्यों चुना? हाल ही में रोहित ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है।
मां की सलाह और नंबर 9 का क्रेज अपने शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में बात करते हुए रोहित ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह नंबर 9 की जर्सी पहनें। उनकी मां का मानना था कि यह नंबर उनके लिए लकी साबित होगा। हालांकि, जब रोहित ने यह नंबर मांगा, तो पता चला कि यह पहले से ही किसी और खिलाड़ी के पास है।
4 और 5 के तालमेल ने जीता दिल रोहित ने बताया कि जब नंबर 9 नहीं मिला, तो उनके पास दूसरा विकल्प नंबर 27 था, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया। तभी उनकी नजर 4 और 5 पर पड़ी। उन्होंने अपनी मां से कहा कि ये दोनों नंबर साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। साथ ही, मजेदार बात यह है कि 4 और 5 का जोड़ भी 9 ही होता है। इसी वजह से हिटमैन ने 45 नंबर को हमेशा के लिए अपना लिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर गरजेगा बल्ला टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब वनडे फॉर्मेट पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते दिखेंगे। उनके साथ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की भी वापसी हो रही है।
कीवी गेंदबाजों के लिए काल है रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 34 वनडे मैचों में 1134 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रोहित कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि इस वनडे सीरीज में भी रोहित का बल्ला जमकर बोलेगा।
Rohit Sharma said, “my mother picked the No. 45 for me. She told me, ‘Play with No.9, it will be lucky for you’. But No.9 was already taken, and I didn t want to play with number 27. I really liked 4 and 5 next to each other. So I also told my mother that 4 and 5 looked much… pic.twitter.com/rWzfqVzf8Z
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2026
झांसी: वकीलों का उग्र प्रदर्शन, दरोगा को दौड़-दौड़कर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का दर्दनाक खुलासा: पति की हैवानियत सुन दहल जाएंगे आप
बंदर की अजब समझदारी: महिला के कहने पर नल बंद कर वापस लौटा स्मार्ट मेहमान
गोरखपुर AIIMS में इलाज का टोटा: निदेशक को जाना पड़ा प्राइवेट अस्पताल, कैथ लैब न होने पर सियासी घमासान
दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड, संजय दत्त बोले- तुम्हारा सपना कांटे 2 जरूर पूरा करूंगा
दिवाली पर तोहफों की बारिश, लेकिन कहीं टैक्स का झटका न पड़ जाए भारी!
पंजाब चुनाव: AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान धूरी से, तो जेल में बंद मंत्री को भी टिकट
जनगणना 2027: पहली बार डिजिटल अवतार में देश की गणना, जानें कब और कैसे होगी आपके घर की एंट्री
बांग्लादेश में वेस्टइंडीज का डंका: 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत, टेस्ट सीरीज में बनाई बढ़त