दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय में लंबे समय से जारी छात्र आंदोलन का सुखद अंत हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं, जिसके बाद कैंपस में जश्न का माहौल है।
इस जीत के बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों के उत्साह का वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह जीत का मौसम है। जामिया ने हमें रास्ता दिखाया है। यह एक शानदार और लंबे समय से प्रतीक्षित जीत है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र संघ के नए संविधान के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का लिखित ऐलान कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, नया संविधान 15 मई 2027 तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, अगले शैक्षणिक सत्र के 6 सप्ताह के भीतर यानी अगस्त 2027 के अंतिम हफ्ते तक छात्र संघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
आंदोलन के दौरान प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने का आश्वासन दिया है। कैंपस में प्रवेश पर लगी पाबंदियों को भी हटा लिया गया है। इस घोषणा के बाद भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
जामिया में पिछला छात्र संघ चुनाव 2005 में हुआ था। मार्च 2006 में परिसर में हुई हिंसा के बाद तत्कालीन प्रशासन ने छात्र संघ (JMISU) को भंग कर दिया था। पिछले 18 दिनों से चल रहे उग्र प्रदर्शनों के बाद अब 20 साल का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है।
यह जीत ऐसे समय में मिली है जब विश्वविद्यालय अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। छात्रों ने गेट नंबर 7 के पास स्थित गुलिस्तान-ए-गालिब में इसे इंकलाबी मेले के रूप में सेलिब्रेट किया। छात्र नेताओं का मानना है कि यह जीत केवल उनकी अपनी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली है।
हालांकि, कैंपस में हाल ही में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसकी जांच अभी जारी है।
It is the season of victories!
— Neha (@neha_aisa) October 29, 2026
JMI has shown us the way...
What a fight! What a great and long awaited victory! pic.twitter.com/9usZs6vhot
बनासकांठा में गरजे PM मोदी: 5 योजनाओं से किसानों के बचे 50 लाख करोड़, गुजरात को 14 हजार करोड़ की सौगात
जामिया की ऐतिहासिक जीत: छात्र संघ चुनाव की राह साफ, खत्म हुई भूख हड़ताल
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, फरिश्ते बनकर पहुंचे गोताखोर ने बचाई जान
मुंह बंद रख लड़की : फिल्म रामायण के लिए मुसीबत बनीं साई पल्लवी, रावण पर दिए बयान से मचा बवाल!
दिल्ली में चक्रवाती ‘अर्नब’ का तांडव: 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, बदले मौसम ने दी ठंड की दस्तक
IND vs NZ: सीरीज में क्लीन स्वीप की तैयारी में टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें चौथा टी-20
जामिया में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ, प्रशासन के झुकते ही कैंपस में मचा जश्न
यूपी एटीएस का बड़ा प्रहार: 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाक-बांग्लादेश को बेचीं, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार
IDBI बैंक का निजीकरण: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कर्मचारियों को दिया समर्थन
बेटा, हाथ दुख जाएगा... : बनासकांठा रैली में भाषण रोककर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल