उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने कानपुर से एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी। आरोपी अंकित शंखवार ने करीब 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी बनाकर विदेशों में बेचीं, जिनका इस्तेमाल भारत में बम धमाकों की धमकी देने के लिए किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी ईमेल का जाल बुन रखा था। इन्हीं आईडी का उपयोग करके हाल ही में नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर कार्यक्रम और एक मशहूर फिल्म अभिनेता के घर को भी निशाना बनाने की धमकी इसी नेटवर्क के जरिए दी गई थी।
पूछताछ में पता चला कि अंकित 2021 से इस रैकेट को चला रहा था। वह फेसबुक के जरिए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से संपर्क करता था। उसने बांग्लादेश के अलामीन इस्लाम को ईमेल आईडी बेचीं, जिसके बदले अलामीन ने उसे 6,000 डॉलर की यूएसडीटी (USDT) क्रिप्टोकरेंसी भेजी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करता था।
एटीएस को आरोपी के लैपटॉप से 5 लाख से अधिक फर्जी ईमेल आईडी मिली हैं। जांच में दो मुख्य ईमेल खातों— [email protected] और [email protected] —की पहचान हुई है। पहली आईडी से स्कूलों को धमकी दी गई, जबकि दूसरी आईडी का इस्तेमाल 23 अक्टूबर को मुंबई के महापौर कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने के लिए किया गया था।
एटीएस की जांच में पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र और अमेरिका के मोबाइल नंबरों से जुड़ाव के सबूत मिले हैं। आरोपी के फोन से व्हाट्सएप और फेसबुक पर विदेशी नागरिकों से हुई बातचीत के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। लखनऊ के एटीएस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब एजेंसियां इस पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि देश की शांति भंग करने के पीछे और कौन से चेहरे शामिल हैं।
*अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—#UPATS द्वारा कानपुर नगर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी पहचान एवं प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए छद्म ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के लोगों को बेचता था। इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल विभिन्न प्रदेशों… pic.twitter.com/lk29JNxLD2
— UP POLICE (@Uppolice) October 29, 2026
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भारी तबाही: भारत के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट
एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स और फडणवीस: राजनीति को भुलाकर व्यंग्य पर साथ आए दिग्गज
रणजी ट्रॉफी: पहले 400 रन, अब शतक; चिन्मय सुतार ने तोड़ा 100 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक मंच पर ठाकरे बंधु और फडणवीस: क्या 2029 तक CM बने रहेंगे देवेंद्र?
केदारनाथ जाकर फतवे के घेरे में सारा अली खान: क्या इस्लामिक शरीयत में मंदिर जाना ‘हराम’ है?
अंतरिक्ष में भारत की नई टाइम पावर : आज लॉन्च होगा NVS-03, मजबूत होगा देश का अपना GPS सिस्टम
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को 24वीं किस्त का तोहफा और विकास की नई सौगातें
ठाणे में ड्रग्स का बड़ा खेल: मुंब्रा से 1.5 करोड़ की MD के साथ 5 विदेशी गिरफ्तार
दिल्ली में चक्रवाती ‘अर्नब’ का तांडव: 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, बदले मौसम ने दी ठंड की दस्तक
अब घर और टॉयलेट साफ करेगा रोबोट, नौकर की छुट्टी! जानें क्या है ताऊ रोबोटिक्स का प्लान